{"_id":"6797970c04ddacf02a0254f1","slug":"bihar-news-student-murder-case-accused-dealer-s-son-purnea-bihar-police-investigation-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दोस्तों ने मिलकर किशोर की ले ली जान, डीलर के बेटे पर लगा हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दोस्तों ने मिलकर किशोर की ले ली जान, डीलर के बेटे पर लगा हत्या का आरोप
Mon, 27 Jan 2025 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 27 Jan 2025 07:54 PM IST
सार
Murder Case : बच्चों के विवाद में डीलर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश की पहचान न हो सके इसके लिए शव को छुपाने की कोशिश में थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की हत्या कर दी और फिर शव को मंदिर के पीछे फेंक दिया। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के बोरिया धार की है। मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रम पट्टी निवासी मो पप्लू के बेटे मो दानिश (16) के रूप में हुई है। किशोर बाइक सर्विसिंग का काम करता था।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक मो दानिश का गांव के ही एक डीलर के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद में डीलर के बेटे और उसका साथी किशोर को बिठाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर गमछे से गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव मरंगा थाना क्षेत्र के बोरिया धार काली मंदिर के पीछे फेंका हुआ मिला है। किशोर बाइक सर्वसिंग का काम करता था।।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता मो पप्लू ने बताया कि उनके बेटे मो दानिश से 15 दिन पहले गांव के डीलर की आपसी कहासुनी और हाथापाई हुई थी। इसी के बाद डीलर मो अयूब और उसके बेटे मो चांद ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।7 बजे सुबह मुनाजिर बाइक लेकर चांद के साथ उनके घर आया। घूमने चलने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मरंगा थाना क्षेत्र के बोरिया धार काली मंदिर के पीछे मिला। बेटे की लाश मिलने पर उन्होंने बाइक से बेटे को साथ ले जाने जाने वाले दोस्त मो मुनाजिर से पूछताछ की। जिसके बाद मो मुनाजिर ने मो दानिश की हत्या किए जाने की बात कबूली और बताया कि मो चांद के कहने पर वो उसे बोरिया धार काली मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। यहां मो चांद ने तीन साथी को पहले से बुला रखा था। मो चांद ने गले से गमछा उतारा और इसी गमछे को किशोर दानिश के गले में फंसा दिया। इसी गमछे से गला घोंटकर किशोर की हत्या कर दी गई। किशोर का एक हाथ की हड्डी टूटी हुई मिली।
विज्ञापन
किसी को इस मर्डर की भनक न लगे इसके लिए वे शव को दफनाने का इंतजार करने लगे। मगर आसपास के शोर भरे इलाके को देखते हुए वे सभी शव को वहीं फेंककर भाग निकले। उन्हें लगा कि लाश को कुत्ते नोच खाएंगे। मृतक के पिता मो पप्लू ने आगे बताया कि गांव से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। कुछ ही देर बाद शव मिलने की सूचना उनलोगों तक पहुंची। जिसके बाद शव की शिनाख्त की जा सकी।