फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Student commits suicide in Sitamarhi; Jumped into the river; Police engaged in investigation

Bihar: अचानक नदी में छलांग लगाकर छात्रा ने दे दी जान, घटनास्थल से मिला गुलाब; दो लड़कों को खोज रही पुलिस

Wed, 06 Mar 2024 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

छात्रा रिंग बांध के किनारे स्थित कोचिंग में पढ़ती थी। मंगलवार शाम सात बजे उसे कोचिंग में ही पढ़ने वाले दो लड़कों के साथ बांध के पास देखा गया था। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अचानक छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Bihar News: Student commits suicide in Sitamarhi; Jumped into the river; Police engaged in investigation
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढी में एक छात्रा लखनदेई नदी में छलांग लगा कर जान दे दी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन घटना से मिले गुलाब का फूल कई सवाल खड़े कर रहे हैं। घटना सीतामढ़ी शहर के रिंग बांध के पास की है। मंगलवार के देर साम लखनदेई नदी स्थित रामघाट पर एक छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। जब तक लोग बचाने पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घंटों प्रयास के बाद मध्य रात्रि को शव को बाहर निकाल लिया। अभी तक छात्रा की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


लोग प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे
बताया जा रहा है कि मृत छात्रा रिंग बांध के किनारे स्थित कोचिंग में पढ़ती थी। मंगलवार शाम सात बजे उसे कोचिंग में ही पढ़ने वाले दो लड़कों के साथ बांध के पास देखा गया था। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अचानक छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दोनों लड़के भी नदी में गये, लेकिन कुछ ही देर में वहां दोनों भाग निकले। घटनास्थल के पास से गुलाब का फूल व लड़की की जूती मिली है। कुछ लोग प्रेम प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। इधर, नदी में कूदने के बाद बड़ी संख्या में लोग व छात्र-छात्राएं नदी किनारे जुट गए
विज्ञापन


छलांग लगाने से पहले मंदिर भी गई थी छात्रा
वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी रामा कृष्णा, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मेहसौल ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों को नदी में जाने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं मानें। इसके बाद  एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। नदी किनारे स्थित मठ की महिला पुजारी ने पुलिस को बताया कि एक लड़की आयी थी। उसने मंदिर में पूजा की। बहुत देर तक मंदिर परिसर में खड़ी रही। कुछ देर बाद ही नदी में कूदने का हल्ला हुआ तो देखा कि दो लड़के भाग रहे थे। नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दोनों लड़कों की तलाश की जा रही है। कोचिंग संचालक से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed