फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Student commits suicide in Jamui want to be police inspector, depression to failure in competition

Bihar News : दरोगा बनने की थी तमन्ना, असफल होने पर छात्रा ने फंदे से झूलकर दे दी जान

Wed, 08 May 2024 08:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 08 May 2024 08:59 PM IST
सार

Bihar : चार भाई-बहनों में वंदना तीसरे नंबर पर थी। वह दरोगा बनना चाहती थी। इसलिए वह घर पर ही रहकर कम्पीटिशन की तैयारी कर रही थी। आज उसने फंदे से झूलकर जान दे दी। परिजन कह रहे हैं कि लड़की डिप्रेशन में थी। अब पुलिस वजह तलाश रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Student commits suicide in Jamui want to be police inspector, depression to failure in competition
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जमुई में फंदे से झूलकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना बरहट थाना क्षेत्र के दोबटिया गांव की है। घटना के बाद मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरहट थाने की  पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतका की पहचान दोबटिया गांव निवासी दीनबंधु वर्णवाल की पुत्री वंदना वर्णवाल उर्फ पूजा वर्णवाल (21) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दारोगा में चयन नहीं होने से थी डिप्रेशन में 
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि चार बहन-भाई में बंदना तीसरे नंबर पर थी। उसकी तमन्ना थी कि वह दरोगा बने। इसको लेकर वह घर पर ही रहकर कम्पीटिशन की तैयारी कर रही थी। एक दो बार वह दरोगा की परीक्षा भी दी थी लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इस वजह से वह काफी तनाव में रह रही थी, जबकि बंदना नित्यदिन सुबह में दौड़ने के लिए भी जाती थी। वहीं हर रोज की तरह बुधवार को भी सुबह में वह दौड़ने गई थी और दौड़कर आने के बाद नाश्ता कर अपने रूम में छत पर पढ़ने चली गई। जब दोपहर में खाना खाने नीचे नहीं आई तो घर के सदस्य उसके रूम में देखने गए तो छत में लगे कुंडी में गमछे के सहारे झूल रही थी। आनन फानन में उसे उतारा गया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
आननफानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरहट थाना को दी। घटना की जानकारी मिलने पर अपर थानाध्यक्ष धनंजय सिंह, एसआई रूही फातमा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की  जांच के बाद शव को सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि दोबटिया गांव में एक युवती के आत्महत्या करने का सूचना मिली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed