फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : student commits suicide after love affair photo viral on social media to blackmail

Viral Photo : सातवीं की छात्रा को हुआ प्यार, मगर प्रेमी ने किया विश्वासघात; ब्लैकमेल से तंग आ छोड़ गई दुनिया

Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Feb 2024 11:07 PM IST
सार

Bihar : सातवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों का कहना है कि वह एक लड़के से प्यार करती थी। वह उसके दूर का रिश्तेदार भी था। परिजनों का यह भी कहना है कि उस लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

विज्ञापन
Bihar News : student commits suicide after love affair photo viral on social media to blackmail
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में सातवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों का कहना है कि छात्रा किसी लड़के से प्यार करती थी, लेकिन उस लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल देखकर छात्रा ने अपनी जान दे दी। घटना कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। परिजनों ने  घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

विज्ञापन


आरोपी दूर का था रिश्तेदार, फोटो कर दिया था वायरल 
मृतका की मां का कहना है कि मोतिहारी गया घाट का रहने वाला अमरजीत उसके दूर का रिश्तेदार है, जो उसकी बेटी से पिछले 6 महीने से बात करता था। अमरजीत ने उनकी बेटी का कोई आपत्तिजनक फोटो खींच लिया था, और उसे हमेशा वायरल करने की धमकी देते रहता था। मृतका की मां का कहना है कि अमरजीत  ने मेरी बेटी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया, जिससे मेरी बेटी दो-तीन दिन से मानसिक तनाव में जी रही थी। इसी वजह से मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


एक महीने से पढ़ाई छोड़ बैठी थी घर में 
मृत छात्रा के पिता फल बेचते थे और मां नर्सिंग होम में काम करती थी। मृत छात्रा अपने छोटी बहन के साथ अकेले घर पर थी। छात्रा एक महीने से पढाई छोड़ घर में बैठी थी। उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने गई थी। अब घर में कोई नहीं था। उसने खुद को अकेली पाकर, पंखे में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले गई।वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में काली बाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंच कर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी घर वाले कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed