फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Stone pelting during immersion of Saraswati idol in Darbhanga, including policemen injured.

Bihar News : दरभंगा में मूर्ति विसर्जन को लेकर फिर हुआ पथराव, पुलिसकर्मी सहित दर्जन भर लोग घायल

Fri, 16 Feb 2024 10:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 16 Feb 2024 10:55 PM IST
सार

Bihar : बिहार में सरस्वती विसर्जन को लेकर एक बार फिर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Stone pelting during immersion of Saraswati idol in Darbhanga, including policemen injured.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और सड़क पर फेंके गये रोड़े पत्थर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में आज शनिवार को फिर सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव कर दिये। इस वजह से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित लगभग डेढ़ दर्जन आमजन घायल हो गए हैं। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मस्जिद के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस और बेनीपुर एसडीपीओ डॉ सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने में लगे हुए हैं।  वहीं घटनास्थल पर डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भी पहुंचे और जिला से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


घंटों बना रहा अफरातफरी का माहौल 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बहेड़ा बाजार से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस बहेड़ा बाजार से छोटी बाजार की ओर जा रहा था। इसी बीच निकट के छत से कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित कई स्थानीय लोग लोग घायल हो गए। इस पत्थरबाजी में पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा और लोग वहां चल रहे रोड़ेबाजी से जान बचाकर भागते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र 
इधर दो गुटों के बीच हुए विवाद की सूचना मिलते ही बहेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थिति पर नियंत्रण करने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन तब तक स्थिति भयावह हो चुकी थी। फिर थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बेनीपुर एसडीपीओ डॉ सुमित कुमार, बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, बेनीपुर प्रभारी एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित विभिन्न थाना के थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed