फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : STF Encounter Wanted Criminal in Dahi Gop Murder Case maner Patna Bihar Police

Encounter : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, वांछित अपराधी का एनकाउंटर; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 07:35 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Mar 2025 07:35 AM IST
सार

Bihar : दही गोप हत्या कांड मामले के वांछित अपराधी को पटना पुलिस और 
 STF टीम ने एनकाउंटर किया है। वह पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। 

विज्ञापन
Bihar News : STF Encounter Wanted Criminal in Dahi Gop Murder Case maner Patna Bihar Police
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना जिला के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी सोनु कुमार को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। यह कार्रवाई मनेर थाना क्षेत्र में की गई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दही गोप हत्या कांड मामले का वांछित अपराधी सोनू कुमार के मनेर में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए संयुक्त रूप से छापामारी। पुलिस को देख अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसपर की गई जवाबी कार्रवाई में वांछित सोनु कुमार के पैर में गोली लगी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए- Bihar Police : थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी होगी; जानिए, किस मामले में यह तैयारी
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही अपराधी करने लगे फायरिंग 
घटना के संबंध में सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू अपने साथियों के साथ मनेर थाना क्षेत्र के सुवर मरवा में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पटना पुलिस और एसटीएफ को मिलकर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चिन्हित स्थान की घेराबंदी करने लगी। पुलिस से घिरते देख अपराधी फायरिंग करने लगे। तब पुलिस को मजबूर होकर जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपराधियों ने चार राउंड फायर किए
सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस का कहना है कि अपराधियों की तरफ से चार राउंड फायर किए गये। तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। गोली सोनू के पैर में लगी, लेकिन उसके बाद भी वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा लिया। एनकाउंटर के दौरान उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।  सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस ने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द उनसब की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed