{"_id":"665006ac3baeace5890b6f3c","slug":"bihar-news-station-master-s-wife-committed-suicide-in-purnia-husband-said-she-was-mentally-ill-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्टेशन मास्टर की पत्नी ने की खुदकुशी; पति ने कहा- मानसिक रूप से बीमार थी, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्टेशन मास्टर की पत्नी ने की खुदकुशी; पति ने कहा- मानसिक रूप से बीमार थी, जहर खाकर दे दी जान
Fri, 24 May 2024 08:48 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 May 2024 08:48 AM IST
सार
रेल पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर की पत्नी की मौत की जानकारी मिली है। स्टेशन मास्टर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया में रेलवे स्टेशन मास्टर की पत्नी ने आत्म हत्या कर लिया। घटना के बाद मस्टर सहित दो बेटी का रो-रोकर बूरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना गुरुवार को पूर्णिया रेलवे स्टेशन की है। मृतिका पूर्णिया रेलवे जंक्शन के स्टेशन मास्टर जितेंद्र मित्र के 40 वर्षीया पत्नी सुप्रिया सुमन के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जहर खाकर खुदकुशी कर ली
स्टेशन मास्टर पति जितेन्द्र मित्रा ने बताया कि दोपहर में जब दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे,तभी उसकी पत्नी कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद जब उसकी पत्नी के बेचैनी की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलकर अंदर गया तो पता चला कि उसने जहर खाकर लिया। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी। आननफानन में उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार थी, इलाज चल रहा था
उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रहे थी। उसका एक मनोविज्ञान चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी 10वीं और छोटी 5वीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना के बाद पति एवं दोनों बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर रेल पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर की पत्नी की मौत की जानकारी मिली है। स्टेशन मास्टर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन