फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : State Election Commission announced Panchayat by-election 2025 Gram Panchayats Gram Kachhari

By-election 2025 : राज्य निर्वाचन आयोग ने की घोषणा, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के लिए होगा उप चुनाव

Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
सार

 By-election 2025 : राज्य के 38 जिलों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के छह पदों के लिए विभिन्न कारणों से रिक्त हुए कुल 2634 पदों पर मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
Bihar news : State Election Commission announced Panchayat by-election 2025 Gram Panchayats Gram Kachhari
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

बिहार ने पंचायत उप निर्वाचन 2025 को सम्पन्न कराने के लिए  09 जून को जारी अधिसूचना के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत राज्य के 38 जिलों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के छह पदों के लिए विभिन्न कारणों से रिक्त हुए कुल 2634 पदों पर मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, उत्तरदायित्वपूर्ण व सहभागिता के साथ शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


09 जुलाई को होंगे मतदान
पंचायत उप निर्वाचन 2025 के लिए कुल 2634 रिक्त पदों में क्रमशः जिला परिषद सदस्य के 8 पद, ग्राम पंचायत मुखिया के 33 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 83 पद, पंचायत समिति सदस्य के 72 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 839 पद और ग्राम कचहरी पंच 1569 पद के लिए 09 जुलाई को मतदान कराये जायेंगे।
विज्ञापन



 ईवीएम और मतपेटिका से होगा मतदान
 ग्राम पंचायत के पदों जैसे जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मतदान ई.वी.एम. के माध्यम से तथा ग्राम कचहरी के पदों यथा ग्राम कचहरी सरपंच एवं ग्राम कचहरी पंच के रिक्त पदों पर मतदान मतपत्र एवं मतपेटिका के माध्यम से कराये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की वेबसाईट पर निर्वाचन से संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के अवसर पर निर्गत दिशा-निर्देशों और निर्वाचन प्रक्रिया के मानकों के अनुसार ही पंचायत उप निर्वाचन 2025 भी सम्पन्न कराया जायेगा। निर्वाचन संबंधित सभी दिशा निर्देश आयोग के वेबसाईट sec.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। 


अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन सुविधा
कोई भी अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 मतदाता के लिए ऑनलाईन सुविधा
कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.sec.bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचक सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र का पता, मतदान का कार्यक्रम एवं अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति, मतदाता/अभ्यर्थी आयोग में संचालित कॉल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नंबर-1800-3457-243 पर कॉल करके निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed