फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : SSP awakash kumar suspended police officer slapped sub-inspector in police station patna bihar

Bihar Police: थाना के अंदर दारोगा को थप्पड़ मारकर थानेदार दिखा रहा था वर्दी का रौब, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Thu, 16 Jan 2025 08:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 Jan 2025 08:19 PM IST
सार

Bihar : थाना के बाहर वर्दी का रौब दिखाते-दिखाते थानेदार थाना के अंदर भी टशन दिखाने लगा। एक दिन थानेदार ने वर्दी का हनक दिखाते हुए थाना में ही  दारोगा को थप्पड़ मार दिया। दारोगा ने एसएसपी से शिकायत कर दी। अब  आरोपी थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar news : SSP awakash kumar suspended police officer slapped sub-inspector in police station patna bihar
एसएसपी अवकाश कुमार ने थानेदार अनुज कुमार पाठक को किया सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वर्दी पर ही वर्दी का रौब दिखाने वाले थानेदार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने थाना के अंदर दरोगा को थप्पड़ मारने वाले थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पटना जिला के मोकामा टाल क्षेत्र अंतर्गत समयगढ़ थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पाठक ने सब इंस्पेक्टर को थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया था। पूछे जाने पर थानेदार ने सब इंस्पेक्टर पर शराब पीने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि थानेदार ने एसआई को थप्पड़ जड़ दिया। एसआई ने इस बात की शिकायत एसएसपी अवकाश कुमार से की। एसएसपी अवकाश कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए. लेकिन जांच के बाद भी एसआई के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। तब पटना एसएसपी ने आरोपी थानेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed