फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Special blood donation camp will be organised IAS and IPS will participate Maa Blood Centre patna

Bihar News : रक्तदान को प्रोत्साहित करेंगे आईएएस और आईपीएस, डीजीपी भी संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 12 Jun 2025 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Jun 2025 10:32 PM IST
सार

Bihar : राजधानी में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोविड काल में रक्तदान की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे समय में आईएएस एसोसिएशन ने आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर विशेष रक्तदान शिविर की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
Bihar News : Special blood donation camp will be organised IAS and IPS will participate Maa Blood Centre patna
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और पुलिस महा निदेशक विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से आईएएस भवन, पटना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष, अन्य सदस्य की भी घोषणा
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महा निदेशक विनय कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर बिहार एवं झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह आयोजन वर्ष 2021 से लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सीएम ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण, अब बाल कैंसर अस्पताल का भी होगा शुभारंभ

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे रक्त दान कर "रक्तवीरों" का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मां ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने रक्तदान को "महादान" बताते हुए इसे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा रूप बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपने विभागों के साथियों को भी प्रेरित करें। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही, मां ब्लड सेंटर के सहयोग को भी उन्होंने अहम बताया।

अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, दीपक कुमार ने कहा कि कोविड काल में रक्तदान की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे समय में आईएएस एसोसिएशन ने आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर इस शिविर की शुरुआत की थी। आज यह एक बड़ा सामाजिक अभियान बन चुका है। उन्होंने सभी से इस आयोजन में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस पवित्र और मानवीय सेवा के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपकी भागीदारी किसी के जीवन को बचाने में मददगार हो सकती है। विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed