फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : SP Singla company banned in Bihar bridge collapse case Aguanni Ghat Bridge Bhagalpur bihar police

Bihar : बिहार में एसपी सिंगला कंपनी को किया गया बैन, पुल गिरने के मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एक्शन

Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Mar 2025 12:16 AM IST
सार

Bihar : अगुआनी घाट पुल गिरने के मामले में एजेंसी एस सिंगला दोषी पाई गई है। इसलिए इस कंपनी को डिबार कर दिया गया। इसके लिए विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमिट बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा।

विज्ञापन
Bihar News : SP Singla company banned in Bihar bridge collapse case Aguanni Ghat Bridge Bhagalpur bihar police
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में मशहूर कंपनी एसपी सिंगला को बैन कर दिया गया। यह कार्रवाई पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पद छोड़ने से पहले की है। इस बात की जानकारी 
विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा ने खुद दी। उन्होंने कहा कि भागलपुर के अगुवानी घाट हादसे की जिम्मेवार पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला ही है, इसलिए इस कंपनी को दोषी मानते हुए डिबार कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अगुआनी घाट पुल गिरने के मामले में एजेंसी एस सिंगला दोषी पाई गई है। इसलिए  कंपनी को डिबार करने के आदेश हमने दिया था। विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने संबंधित इंजीनियर पर भी कार्रवाई करने के आदेश जारी किये थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए   विकास आयुक्त के नेतृत्व में कमिट बनेगी और गंगा पुल पर पुल निर्माण के लिए एजेंसी चयन का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री होने के नाते मेरी नजर सभी विभागों पर नजर रहती है। उन्होंने कहा कि सिंगला कंपनी जबतक अगुवानी घाट पुल का निर्माण नहीं करा देती, तबतक वह दूसरे टेंडर में भाग नहीं ले सकती। विजय सिन्हा ने कहा कि मैंने जो हमने आदेश दे हैं, इसे कोई बदल नहीं सकता।

  पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अंतिम समय में आदेश दे दिए गए हैं और कार्रवाई होकर रहेगी। उन्होंने बताया कि अगवानी घाट पुल का फाइल मिल नहीं रहा था। फाइल देने में बहुत खेल किया जा रहा था। सीएम का साफ निर्देश दिया था, हमने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed