फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Son-in-law beaten to death during wedding at in-laws' place murder case purnea bihar police

Bihar News : साली की शादी में गए जीजा की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Tue, 24 Jun 2025 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 24 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

Bihar : ससुराल में पत्नी की बहन की शादी थी। पत्नी के साथ युवक ससुराल गया, लेकिन वहां कुछ ऐसा हो गया कि उसे ससुराल वालों को उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News : Son-in-law beaten to death during wedding at in-laws' place murder case purnea bihar police
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में पत्नी की बहन की शादी में गए जीजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के ससुराल वालों पर लगा है। युवक की मौत पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई है। घटना कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी भसदीरा गांव की है। मृतक की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता टोला निवासी मूसो ततमा के पुत्र विकास कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : झाड़ी से मिला अज्ञात महिला का अधजला शव, डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है जांच
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजन कुमार ने बताया कि 18 जून को कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी भसदीरा गांव में उनके भाई विकास कुमार की पत्नी की बहन की शादी थी। इसलिए विकास  शादी में शामिल होने के लिए ससुराल पहुंचे थे। वहीं पर किसी बात को लेकर ससुराल वालों से लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान ससुराल वालों ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि घायल होने के 3 दिन बाद भी युवक का कोई इलाज नहीं कराया गया। जब उनकी तबीयत काफी खराब  होने लगी, तब आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर को भी पढ़िये-Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग

ससुराल वालों का कहना है कि विकास शराब पीते थे और शादी के दिन अधिक शराब पी ली थी, जिसके कारण शादी समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए। ससुराल वालों का कहना है कि विकास शराब के नशे में कहीं गिरने के कारण जख्मी हो गये थे, इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं केहाट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। के हाट थाना थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों के फर्द बयान लिया गया है। मामले को बरारी थाना को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed