फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Snake saver died due to snake bite during rescue operation vaishali bihar hajipur bihar

Bihar News : रेस्क्यू करने के दौरान सांप ने काटा, लोग बनाते रहे वीडियो और शख्स की चली गई जान

Mon, 07 Jul 2025 06:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 07 Jul 2025 06:57 PM IST
सार

Bihar : सांप रेस्क्यू करने के दौरान सांप ने काट लिया। सांप के डसते ही शख्स जमीन पर गिर पड़ा। लोग अब भी वीडियो बना रहे थे और तब तक बनाते रहे जब तक शख्स की मौत नहीं हो गई, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल तक भी नहीं पहुंचाया। 

विज्ञापन
Bihar News : Snake saver died due to snake bite during rescue operation vaishali bihar hajipur bihar
सांप को रेस्क्यू करता शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली में सांप का रेस्क्यू करने वाले शख्स को ही सांप ने काट लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। मृतक की पहचान जयप्रकाश यादव के रूप में की गई है। घटना राजापाकर प्रखंड की है। हैरानी  की बात यह है कि जयप्रकाश यादव की सबके सामने मौत हो गई और वहां पर जुटे लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि जयप्रकाश लगभग 20 वर्षों से सांप का रेस्क्यू करने का काम करते थे। वह अब तक कई बड़े-बड़े रेस्क्यू को अंजाम दे चुके थे, लेकिन आज सांप का रेस्क्यू करने के दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जय प्रकाश यादव को जिला के लोग एक प्राकृतिक योद्धा के रूप में जानते थे। उनका जीवन सांपों की सुरक्षा और बचाव के लिए समर्पित था। उनकी सेवा और साहस की कहानियां क्षेत्र में मशहूर थीं। उनकी अचानक मृत्यु से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में परिवार के चार लोगों की हत्या, अंधविश्वास के कारण हैवानों ने पति-पत्नी और बच्चों को मार डाला
विज्ञापन


शख्स की तड़प तड़प कर हो गई मौत और लोग बनाते रहे वीडियो 
रविवार की दोपहर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के चकसिकंदर पैक्स अध्यक्ष राजन कुमार साह के चावल गोदाम में जहरीला और विशाल कोबरा सांप छिपा हुआ था। जब लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने जयप्रकाश यादव को बुलाया गया। उन्होंने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही करने के कारण सांप ने उसे डस लिया। सांप के डंसते ही जय प्रकाश जमीन पर गिर पड़े। ताज्जुब की बात यह है कि म्लोगों के स्दामने सांप ने उस शख्स को डसा और उसनके सामने ही वह जमीन पर गिर पड़ा लेकिन घटनास्थल पर जुटी भीड़ तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। इस वजह से जय प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप अब जनसुराज में, प्रशांत किशोर बोले- हम लोगों का लक्ष्य MLA-MP बनना नहीं है

सांप का करते थे रेस्क्यू 
जयप्रकाश यादव ने कई प्रजाति के हजारों सांपों की रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, सांप और नेवले की लड़ाई के दौरान कई सांप भी घायल हो गए थे, जिसे भी जयप्रकाश यादव ने उपचार कर सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया था। वहीं मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed