{"_id":"626d0023ca4a27076b24a994","slug":"bihar-news-six-died-in-saran-after-drinking-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: थम नहीं रहा जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला, सारण में छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: थम नहीं रहा जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला, सारण में छह की मौत
Sat, 30 Apr 2022 02:55 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:55 PM IST
सार
परिवार वालों ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन्होंने बुधवार की शाम और गुरुवार सुबह शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
जहरीली शराब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में जहरीली शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि सारण जिले में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों की ओर से कथित तौर पर यह दावा किया गया है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला तरैया थाना क्षेत्र का है। परिवार वालों ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन्होंने बुधवार की शाम और गुरुवार सुबह शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस बना रही बयान बदलने का दबाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार सुबह कुछ पुलिस अधिकारी मृतकों के परिजनों के पास पहुंचे और उन पर अपना बयान बदलने का दबाव डाला। बताया जा रहा है कि अधिकारी यह कहकर गए हैं मृतकों की मौत शराब पीने से नहीं बल्कि खराब खाना खाने से हुई है।
विज्ञापन