{"_id":"66e3ac846796bbfb4e05de19","slug":"bihar-news-six-boys-gang-raped-a-15-year-old-girl-in-motiari-east-champaran-video-also-went-viral-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चंपारण में 15 साल की लड़की से हैवानियत; छह लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चंपारण में 15 साल की लड़की से हैवानियत; छह लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी वायरल किया
Fri, 13 Sep 2024 08:37 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:37 AM IST
सार
परिजनों का कहना है कि गांव से ही छह किशोरों ने मिलकर उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर बच्ची को बेरहमी से पीटा। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
तांत्रिक ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
- फोटो : iStock
विस्तार
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत हुई है। छह नाबालिग लड़कों ने मिलकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब पीड़ित के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद छह में से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। घटना मोतिहारी में बिजधरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
आरोपियों में एक बच्ची का रिश्तेदार
परिजनों का कहना है कि चार सितंबर को गांव से ही छह किशोरों ने मिलकर उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं विरोध करने पर बच्ची को बेरहमी से पीटा। फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी से कुछ बताएगी तो वह उसे और उसके परिवार को मौत के घाट उतार देगा। आरोपियों ने बच्ची से कहा कि उसके पिता को जान से मार देगा। परिजनों ने कहा कि इन छह आरोपियों में एक हमलोगों का रिश्तेदार लगता है।
विज्ञापन
पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है
परिजनों ने कहा कि लोकलाज और जान के डर से हमलोग सात दिन तक चुप रहे। लेकिन, जब वीडियो वायरल हुआ तो हिम्मत बनाकर पुलिस के पास गए और सभी आरोपियों के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। मामले में डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। इसके बाद मामले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन