फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Separate UT to control illegal entry from bangladesh, bihar bjp mla demands for four districts

Divide Bihar : बिहार के चार जिलों को राज्य से अलग करने की मांग! भाजपा विधायक बोले- वहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए

Mon, 29 Jul 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

Bihar News : "बिहार के चार जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदु अल्पसंख्यक हो गए हैं। सीमावर्ती राज्यों के ऐसे जिलों को जोड़कर केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहिए।"- बिहार में भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने यह सीधी मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News : Separate UT to control illegal entry from bangladesh, bihar bjp mla demands for four districts
भाजपा विधायक हरि भूषण बचौल। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के चार जिलों किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में बांग्लादेशी घुसपैठियों के पकड़े जाने की खबरें आती रही हैं, लेकिन अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने सीधे कहा है कि इन चार जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। इन जिलो से सटे पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाना ही विकल्प है, ताकि देश से कट रहे इस हिस्से में घुसपैठ पर नियंत्रण किया जा सके।

विज्ञापन


सामाजिक असंतुलन पैदा कर दिया है
भाजपा के वरीय विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार के अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में बांग्लादेशी घुसपैठियों की अच्छी खासी संख्या है। झारखंड के दुमका, पाकुर, साहेबगंज और राजमहल में आदिवासियों की संख्या घट गई है। बांग्लदेशी घुसपैठियों ने धार्मिक और सामाजिक असंतुलन पैदा कर दिया है। इसलिए हमारी मांग है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ जिले, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों से प्रभावित है, वहां का सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है, जनसंख्या का संतुलन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार निराकरण के तहत एक अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दें। बिहार, झारखंड और बंगाल के घुसपैठियों के लिए एक अलग उपाय किया जाए।
विज्ञापन


कल भारत से अलग होने की मांग करेंगे
भाजपा विधायक बचौल ने कहा कि घुसपैठियों की समस्या काफी गंभीर विषय है। क्योंकि हमने देखा है जहां-जहां हिंदुओं की संख्या कम हुई है, वहां विभाजन की मांग उठने लगी और वह हिस्सा देश से भी कट गया। केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। इसलिए निशिकांत दूबे की मांग का हम समर्थन करते हैं। धार्मिक जनसंख्या में काफी परिवर्तन आया है। हिन्दू समाज कई जगहों पर बहुसंख्यक है, वहां अब अल्पसंख्यक बन गया है। बिहार, झारखंड और बंगाल के इन जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठिया हिंदू महिलाओं से शादी कर रहे हैं। वह अवांछित गतिविधियों में भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों का इन लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वह आज न कल भारत से अलग होने की मांग करेंगे। भारत सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed