फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: School children seen washing books in Bettiah, child labor incident viral on social media

Education of Bihar : वहां सिर और यहां साइकिल पर बच्चे ढो रहे किताबें...अपनी नहीं, स्कूल की हैं ये

Wed, 19 Apr 2023 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Apr 2023 08:08 PM IST
सार

बिहार के विद्यालय के प्रिंसिपल की करतूत देखिए कि 43 डिग्री तापमान के भीषण गर्मी में विद्यालय के बच्चों से किताबें ढुलवा रहे हैं। अमर उजाला ने पहली तस्वीर समस्तीपुर से दिखलाई और दूसरी तस्वीर अब बेतिया से दिखा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: School children seen washing books in Bettiah, child labor incident viral on social media
छात्रों से किताब ढुलवा रहे हैं शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार बच्चों को पढ़ने के लिए विद्यालयों में मुफ्त किताबें देती है ताकि उनकी पढ़ाई बेहतर ढंग से हो सके। लेकिन विद्यालय के प्रिंसिपल की करतूत देखिए कि 43 डिग्री तापमान के भीषण गर्मी में विद्यालय के बच्चों से वह किताबें ढुलवा रहे हैं। अमर उजाला ने पहली तस्वीर समस्तीपुर से दिखलाई और दूसरी तस्वीर अब बेतिया से दिखा रहा है। दोनों तस्वीरें एक जैसी ही हैं, अंतर बस इतना है कि समस्तीपुर की तस्वीर में छोटे छोटे बच्चे पैदल अपने सर पर पुस्तकों का बंडल लिए दिख रहे हैं जबकि बेतिया के इस तस्वीर में बड़े बच्चे साइकिल पर किताबें ढो रहे हैं। दोनों अपनी नहीं, स्कूल की किताबें ही ढ़ो रहे हैं। यह है बिहार की शैक्षणिक व्यवस्था।

विज्ञापन


साइकिल से किताब ढ़ो रहे हैं बच्चे  
यह वीडियो बेतिया के चनपटिया का है जहां स्कूली बच्चे चिलचिलाती धूप में साइकिल से किताब ढ़ोते नजर आ रहे हैं। बुधवार को बीआरसी चनपटिया से साइकिल पर किताबों के बोरे लादकर बच्चे विद्यालय ले जा रहे हैं। वह भी उस समय जब विद्यालय में पठन पाठन का कार्य चल रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


समस्तीपुर में  तीन नौनिहालों से पैदल ढुलवाई गई किताबें 
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतरवारी टोल बसंतपुर के तीन नौनिहालों को भी प्रधानाध्यापक ने चिलचिलाती धूप में किताब लाने के लिए बीआरसी भेज दिया था। उन तीनों छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापक शुभद्रा देवी ने कहा कि स्कूल का किताब आ गया है जा कर ले आओ। इसी वजह से तेज धुप होने के बाद भी उन्हें सिर पर किताब ढ़ोकर लाना  पड़ा। बच्चों के द्वारा किताब ढ़ोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और अमर उजाला के द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के समय में किताबों का बोझ ढ़ो रहे बच्चे 
यह बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतीया के छात्र हैं। इन छात्रों का कहना है कि उन्हें विद्यालय से पढ़ाई के समय में बुलाकर चनपटिया बीआरसी लाया गया था। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किताबों को लाने के लिए कहा गया था।इसलिए मजबूरी में 43 डिग्री तापमान होने के बाद भी चिलचिलाती धूप में उन्हें भेजा गया। उन छात्रों ने यह भी कहा कि साइकिल पर करीब 50 से 60 किलो वजन की किताबों को ढ़ोकर विद्यालय ले जा रहे हैं।


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा- करेंगे कार्रवाई 
इस संबंध में चनपटिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर सिंह का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed