फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News:Satta Ka Sangram In Begusarai; Amar Ujala Chai Par Charcha; Loksabha Election 2024, Public Opinion

Begusarai Lok Sabha: बेगूसराय में सत्ता का संग्राम; चाय पर चर्चा में जातिवाद, बेरोजगारी समेत इन मुद्दों पर बात

Thu, 09 May 2024 11:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 11:16 AM IST
सार

Lok Sabha Election: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज बिहार के बेगूसराय पहुंच चुका है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News:Satta Ka Sangram In Begusarai; Amar Ujala Chai Par Charcha;  Loksabha Election 2024, Public Opinion
बेगूसराय में चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक वक्त था जब वामपंथियों का गढ़ कहे जाने वाले बेगूसराय को मिनी मॉस्को कहा जाता था। 2004 में लोकसभा क्षेत्र के रूप में बेगूसराय अस्तित्व में आया। पहली बार जनता दल यू की टिकट पर डॉ. मोनाजिर हसन सांसद बने। इसके बाद 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर डॉ. भोला सिंह सांसद बने। उनके जाने के बाद 2019 में गिरिराज सिंह को टिकट मिला। उनके सामने थे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार। चुनाव परिणाम आया तो गिरिराज सिंह जीत गए। इस बार भी चुनावी मैदान में भाजपा से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह है। उनका मुकाबला भाकपा प्रत्याशी अवधेश राय से है। बेगूसराय भूमिहार बहुल सीट है। गिरिराज सिंह भूमिहार और अवधेश राय यादव जाति से आते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही
इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। शहर के हड़ताली चौक के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ बेगूसराय लोकसभा सीट के मतदाताओं ने विकास, रोजगार पर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News:Satta Ka Sangram In Begusarai; Amar Ujala Chai Par Charcha;  Loksabha Election 2024, Public Opinion
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

किसान सम्मान निधि योजना से काफी लाभ मिला
बेगूसराय के गौरीशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल में काफी सुधार हुआ है। विकास हुआ है। मोदी सरकार अगर आगे रह गई तो विकसित भारत बनाने में काफी कम समय लगेगा। मैं किसान परिवार से आता हूं। किसान सम्मान निधि योजना से काफी लाभ मिला। बेगूसराय और बिहार का किसानों की आमदनी बढ़ी। वहीं एक युवक ने कहा कि बेगूसराय में विकास नहीं हुआ है। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम नहीं बना है। किसानों का हाल गांव में जाकर देखिए पता चल जाएगा। 

Bihar News:Satta Ka Sangram In Begusarai; Amar Ujala Chai Par Charcha;  Loksabha Election 2024, Public Opinion
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

बेगूसराय में रोजगार बड़ी समस्या है
मतदाता ने कहा कि बेगूसराय में रोजगार बड़ी समस्या है। यहां जाति के नाम पर वोट दिए जाते हैं। विकास के नाम पर वोट नहीं दिया जाता है। जाति चरम पर है। वहीं जय प्रकाश पासवान ने कहा कि मैं बेरोजगार हूं। सांसद कोई भी बने लेकिन बेरोजगारी दूर होनी चाहिए। आम लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। बाहर में मारपीट पर भगा दिया जाता है। यहां अगर रोजगार मिले तो हमलोग बाहर क्यों जाएंगे। नेता अपने घरों को भरने में लगे हैं। जीतने के बाद पूछने तक नहीं आते हैं। वहीं संजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय की जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। मेरे दोस्त ने कहा कि वह बेरोजगार है। इसका बोलना सही है। बगल में यूपी है। वहां जिस तरह से विकास हुआ। उसकी तुलना में देखें तो बिहार विकास से काफी दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed