फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Sand mining smugglers attacked bihar police team in Bettiah, case registered against the accused

Bihar News : बालू खनन तस्करों ने पुलिस दल पर किया हमला, पुलिसकर्मी जख्मी, आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 14 Jun 2024 09:27 PM IST
सार

Bihar : रात्रि गश्ती में पुलिस दल ने नदी से बालू खनन कर जा रहे एक ट्रैक्टर का पीछा किया। पुलिस उसका पीछा करते हुए  बालू तस्कर के घर तक पहुंच गई। वहां पूछताछ के दौरान बालू तस्कर के दर्जनों सगे सहयोगियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Sand mining smugglers attacked bihar police team in Bettiah, case registered against the accused
इसी थाना क्षेत्र में पुलिस पर हुआ हमला। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया मे बालू खनन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इस घटना में बालू खनन माफिया और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है। मामले को लेकर 18 लोगों को नामजद और 25 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना मटियरिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव स्थित द्वारदह नदी की है।

विज्ञापन


गश्ती के दौरान हुआ हमला 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात्रि करीब 11:30 बजे रात्रि गश्ती के क्रम में पुलिस दल ने डुमरा गांव स्थित द्वारदह नदी से बालू खनन कर जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रेलर का पीछा किया। उसका पीछा करते हुए पुलिस बल नवका टोला पिपरा पहुंच गई। वहां खनन तस्कर पुलिस की गाड़ी को आते देख ट्रैक्टर के ट्रेलर पर लदे बालू को गिराकर ट्रैक्टर को अपने दरवाजे पर खड़ा कर दिया। पुलिस दल जब उसके घर पर जाकर पूछताछ करनी चाही तो बालू तस्कर के दर्जनों सगे सहयोगियों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
विज्ञापन


बालू तस्कर सहित 18 लोग नामजद और 25 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज
घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने बताया है कि द्वारदह नदी से रात 11:30 बजे के करीब बालू तस्कर कलाम अंसारी के ट्रैक्टर ट्रेलर को पुलिस गश्ती दल ने पीछा कर पकड़ने के लिए उस के घर नवका टोला पिपरा पहुंची। वहां बालू तस्कर के दर्जनों सहयोगियों ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस दल के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों ने उन घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए गौनाहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दल पर हुए हमले को लेकर बालू तस्कर कलाम अंसारी, उसके भाई सलाम अंसारी, अफरोज अंसारी सहित 18 लोगों को नामजद और 25 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के द्वारदह नदी से बालू खनन चोरी के मामले आए दिन सुर्खियों में छाये रहते हैं। हाल फिलहाल मे बालू खनन चोरी मामले में 8 ट्रैक्टर ट्रेलर को पकड़कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे भी प्रशासन द्वारा खनन तस्करी पर लगाम कसने का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed