फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Sand mining mafia attacked bihar police team with sword in Bettiah, Inspector injured

Bihar News : बालू खनन माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तलवार से हमला, दरोगा घायल

Sat, 15 Jun 2024 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

Bihar : पुलिस टीम इलाके में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसमें बालू माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष के सीने और पीठ पर गहरे जख्म हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Sand mining mafia attacked bihar police team with sword in Bettiah, Inspector injured
इलाजरत दरोगा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेतिया में बालू माफियाओं को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस दौरान एक दरोगा घायल हो गये। घटना गौनाहा प्रखंड अंतर्गत मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरी गांव के नया टोला की है। इस हमला में बालू माफिया को उसके अन्य सहयोगियों ने पुलिस के चुंगल से छुड़ा लिया। घटनास्थल पर घंटो अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वही घटना मे घायल दरोगा को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल दरोगा को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। इस घटना में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष के सीने और पीठ पर गहरे जख्म हैं। सभी घायलों का इलाज निजी और स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष की स्थित गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गौनहा रेफ़रल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया है। हालांकि घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने एक ही पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पिछली घटना को लेकर पुलिस ने की थी कार्रवाई 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात पुलिस टीम इलाके में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसमें बालू माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। फिर थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने घटना के वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान कर कलाम अंसारी, उसके भाई सलाम अंसारी, अफरोज अंसारी सहित चार मुख्य और दो दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद शुक्रवार की रात दो डीएसपी के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम फिर से कार्रवाई करने पहुंची, जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद बालू माफियाओं के गुर्गे उग्र होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा और तलवार से हमला किया था। इसी में तलवार से हुए हमले में दारोगा संजीव कुमार की दो उंगलियां कट गईं।
विज्ञापन


चार अभियुक्त गिरफ्तार 
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने बताया कि घटना के बाद नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के नया टोला पिपरा गांव निवासी बहादुर अंसारी, सुभान अल्लाह, नुरजहॉ खातुन एवं जैनब खातून के रूप में की गई है। सभी अभियुक्तों को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार के देर रात भी अवैध बालू खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला किया था। उस घटना में शंभू खतईत तथा शंभू प्रसाद यादव घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed