{"_id":"684d4bd0a041bc431c0e1dc2","slug":"bihar-news-samrat-chaudhary-and-bjp-attacked-rjd-supremo-lalu-yadav-baba-saheb-news-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सम्राट चौधरी बोले- लालू प्रसाद ने बाबा साहेब का अपमान किया, पैरों के पास उनकी तस्वीर रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सम्राट चौधरी बोले- लालू प्रसाद ने बाबा साहेब का अपमान किया, पैरों के पास उनकी तस्वीर रखी
Sat, 14 Jun 2025 03:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 14 Jun 2025 03:45 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद दलितों का अपमान करते हैं। वह सबसे बड़े नेता के प्रति कोई सम्मान नहीं रखते। वह तो देवताओं की तस्वीरें भी अपने पैरों पर रख सकते हैं।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और लालू यादव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि लालू प्रसाद ने जान बूझकर बाबा साहेब का अपमान किया। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा कि लालू प्रसाद के पैरों के पास दलित आइकन का एक चित्र रखा गया था। इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने एक वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके का था।
पटना के जीरोमाइल-मसौढ़ी रोड का जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, इस बात को लेकर हो गए नाराज
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लालू प्रसा एक सोफे पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके पैरों के पास एक अन्य सोफा रखा है। एक समर्थक कमरे में प्रवेश करता है और चित्र को प्रसाद के पैरों के पास रखता है, फिर राजद प्रमुख का अभिवादन करता है। उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो का अहंकार पुराने सहयोगियों जैसे नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस के बीच मतभेद पैदा कर चुका है और कमजोर वर्गों के मतदाताओं को परायापन का अनुभव कराया है।
विज्ञापन
मंत्री जनक राम और अनामिका पासवान ने ऐसा कहा
इधर, इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री जनक राम और राज्य इकाई की उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने भी राजद सुप्रीमो पर हमला बोला। जनक राम ने कहा कि बिहार के 14 करोड़ लोग शर्म महसूस कर रहे हैं और राजद सुप्रीमो के पूरे परिवार को माफी मांगनी चाहिए। नेता ने तलवार से केक काटा, जो यह दर्शाता है कि उनकी पार्टी बाहुबल के जोड़ पर वापस आना चाहती है, जिसे एनडीए ने समाप्त कर दिया था। वहीं अनामिका पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद ने चित्र को अपने पैरों के पास रखने के बाद उसे हाथ में उठाने का कोई प्रयास नहीं किया। पहले भी राजद कार्यालय में बाबासाहेब के चित्र को कूड़ेदान में पाए जाने की घटना सामने आई थी। यह राजद सुप्रीमो के दावे की पोल खोलता है कि वह दलितों के शुभचिंतक हैं।