फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RPF caught a young man red handed while making fake railway e-ticket in Jamui

Bihar News: जमुई में फर्जी रेलवे ई टिकट बनाते हुए एक युवक को आरपीएफ ने रंगे हाथ पकड़ा; थाने में पूछताछ जारी

Sat, 16 Dec 2023 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

Fake Railway E-Ticket: आरपीएफ इंस्पेक्टर निधि दीक्षित ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा में फर्जी तरीके से रेलवे ई टिकट बनाने का सूचना मिली थी। उसके आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: RPF caught a young man red handed while making fake railway e-ticket in Jamui
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फर्जी तरीके से रेलवे ई टिकट बनाने के मामले में झाझा आरपीएफ ने एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा से आरक्षण टिकट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उससे झाझा आरपीएफ सख्ती से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा गांव निवासी अमित राज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे आरपीएफ के वरीय अधिकारी को टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा मोहल्ला स्थित एक दुकान में फर्जी तरीके से रेलवे ई टिकट बनाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद झाझा आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई। वहीं, वरीय अधिकारी के आदेश पर झाझा आरपीएफ इंस्पेक्टर निधि दीक्षित के नेतृत्व में एएसआई विकास कुमार, एएसआई मुशर्फी और आरक्षी के साथ एक टीम गठित की गई। फिर टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा के वार्ड संख्या 14 में संचालित हो रहे शिवा इंटरप्राइजेज में पहुंच कर छापेमारी की गई। जहां पूर्व में बनाए गए दस रेलवे ई टिकट बरामद हुए जिसकी कुल कीमत 7,701 रुपये थी।
विज्ञापन


इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर निधि दीक्षित ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के मनीअड्डा में फर्जी तरीके से रेलवे ई टिकट बनाने का सूचना मिली थी। उसके आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल और 10 रेलवे ई टिकट बरामद हुए हैं। वहीं, पकड़े गए युवक पर झाझा आरपीएफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed