{"_id":"66a71f638fb25f59e30a261c","slug":"bihar-news-road-accident-today-in-chhapra-sawan-2024-devotees-kanwariya-injured-in-accident-news-2024-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024 : दूसरी सोमवारी पर बिहार में कांवरियों की गाड़ी पेड़ से टकराई; छपरा में 13 बम जख्मी, आठ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024 : दूसरी सोमवारी पर बिहार में कांवरियों की गाड़ी पेड़ से टकराई; छपरा में 13 बम जख्मी, आठ गंभीर
Mon, 29 Jul 2024 10:19 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:19 AM IST
सार
सहाजीतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कांवरियों से भरी कमांडर जीप छपरा महम्मदपुर मुख्य मार्ग के मोती छपरा गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 13 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महिला समेत चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना छपरा सलेमपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 531 के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव के पास हुई। सड़क किनारे पेड़ से टक्कर होने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ कांवरियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसमें एक महिला और ड्राइवर की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। सभी कावंरिया सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के रहने वाले हैं। सभी देवघर से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
देवघर से वापस लौट रहे थे सभी
जख्मी महिला के परिजन गोदावरी देवी ने बताया कि रविवार को देवघर में जल चढ़ाने के बाद सभी लोग अपने घर (सीवान के आंदर इलाका) जा रहे थे। रास्ते में वाहन चालक ने आंखें झपक लीं। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टकरा गई। इसमें गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें तीन महिलाकी स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायल महिला आंदर के जमालपुर गांव की गोदावरी देवी, भवराजपुर गांव की गिरजा देवी और जानकी देवी बताई जा रही है। वाहन चालक मदन बैठा की स्थिति गंभीर रूप से बताई जा रही है।

घायलों का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
चालक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सहाजीतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कांवरियों से भरे कमांडर जीप छपरा महम्मदपुर मुख्य मार्ग के मोती छपरा गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। चालक की पहचान सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवराजपुर गांव निवासी सतन बैठा का 55 वर्षीय पुत्र मदन बैठा के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।