फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Darbhanga, husband and wife died; Bike hit by speeding vehicle

Bihar News : दरभंगा में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौत; बाइक से अस्पताल जा रहे थे तीन लोग, ऐसा हुआ

Sun, 04 Feb 2024 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक चला रहा नरेश महतो (दंपती का भतीजा) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं ठोकर मारने वाला फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Darbhanga, husband and wife died; Bike hit by speeding vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास की है। शनिवार देर रात रात एक तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक चला रहा नरेश महतो (दंपती का भतीजा) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं ठोकर मारने वाला फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज डीएमसीएच में भर्ती कराते हुए दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी निवासी महेश महतो और पत्नी सुरेखा देवी है। 

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ गई, इलाज करवाने जा रहे थे
बताया जाता है कि महेश कुमार महतो किडनी की बीमारी से ग्रसित था। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह भतीजे नरेश महतो के संग बाइक पर सवार होकर दरभंगा के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाने पत्नी के साथ जा रहा था। इस दौरान लोहिया चौक के पास  कोई अज्ञात ने वाहन उसे ठोकर मारते हुए भाग निकला जिससे पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी। मरने वालों के भतीजे अशोक महतो ने बताया कि देर रात किडनी की समस्या बढ़ गई तो चाचा चाची को लेकर निजी क्लिनिक लेकर जा रहा था। इसकी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चाचा-चाची की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा
अशोक महतो ने बताया कि घटना की सूचना खुद उनके पुत्र ने ही फोन करके दी थी। उन्होंने बताया कि मृतक को दो पुत्री और एक पुत्र है। 20 वर्षीय बड़ी पुत्री मेघा कुमारी बीएससी पास कर बीपीएससी की तैयारी कर रही है। 18 वर्षीया दूसरी पुत्री दिव्या कुमारी बीएससी फर्स्ट पार्ट का एग्जाम दे दी है। तीसरी संतान के रूप में 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार मैट्रिक में पढ़ रहा है। माता-पिता के आकस्मिक निधन से इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा उनके खाना-खर्चा की व्यवस्था उन लोगों को स्वयं वहन करना मुश्किल होगा। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जख्मी युवक को इलाज के लिये डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जबकि घटना में दोनो मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed