फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD targets BJP and CM Nitish Kumar; MLA Mukesh Roshan, Vaishali, car helicopter

Bihar News: सीएम नीतीश के लिए कार, डिप्टी सीएम के लिए उड़नखटोले का इंतजाम को राजद ने कहा साजिश, जानिए पूरी बात

Fri, 22 Nov 2024 10:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

राजद विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री को हाइजेक कर लिया है। धीरे-धीरे नीतीश कुमार की राजनैतिक हैसियत को कम करती जा रही है। आने वाले समय में भाजपा नीतीश कुमार पैदल चलने पर मजबूर करने वाली है।
 

विज्ञापन
Bihar News: RJD targets BJP and CM Nitish Kumar; MLA Mukesh Roshan, Vaishali, car helicopter
सीएम नीतीश कुमार कार्यक्रम में पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजेक कर लिया है। मुख्यमंत्री के लिए कार की सवारी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम कर भाजपा ने यह बात साबित कर दी कि वह नीतीश कुमार के रुतबे को कम करने के लिए साजिश रच रही। यह बात राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मुकेश रोशन ने वैशाली में कही तो सियासी महकम में हलचल सी मच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री को हाइजेक कर लिया है। धीरे-धीरे नीतीश कुमार के राजनैतिक हैसियत को कम करती जा रही है। आने वाले समय में भाजपा नीतीश कुमार पैदल चलने पर मजबूर करने वाली है।

विज्ञापन


भाजपा कहीं नीतीश कुमार को पैदल न कर दें
राजद विधायक ने कहा कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सड़क मार्ग के जरिए कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जबकि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। यह देख सब दंग रह गए। मुकेश रौशन ने कहा की उड़नखटोले में उड़ते अपने उप मुख्यमंत्री के सामने जिस तरह सीएम नीतीश कुमार सड़क पर दिखे उससे लगता है कि आने समय में कहीं वह नीतीश कुमार को पैदल न कर दें।
विज्ञापन


सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
इधर, कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जब सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। जदयू-भाजपा के गठबंधन को लेकर सम्राट चौधरी ने साफ़ कर दिया की नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर गठबंधन में कोई संशय नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed