फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : RJD Party Tejaswhi Yadav described Ram Rajya before bjp party lok sabha election 2024 result

Lok Sabha Election 2024 : तेजस्वी बोले- जम्हूरियत बचाने के लिए हमारा साथ दें, इस बार मौका चूके तो नहीं बचेगी

Wed, 29 May 2024 10:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 May 2024 10:48 PM IST
सार

Ram Rajya : राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को अपने हिसाब से 'राम-राज्य' की परिभाषा बताई है। अंतिम चरण के मतदान से पहले उन्होंने राम राज्य की बात पर बिहारियों को भी जगाया है।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party Tejaswhi Yadav described Ram Rajya before bjp party lok sabha election 2024 result
तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है । उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं रह गया है, सरकार नहीं रह गई है, केवल  व्यूरोक्रेसी रह गई है। अफसरशाही चरण सीमा पर है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात भी स्कूल के टाइमिंग को लेकर नहीं सुनी जाती। आप समझ जाइए क्या स्थिति है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री इतना कमजोर क्यों हो गए हैं ? 47 डिग्री टेंपरेचर है। इस हिसाब से जो छोटे बच्चे हैं उनके रिलैक्सेशन का ध्यान लोगों को देना चाहिए। यह तो कोई भी एडवाइस करता है। डॉक्टर कहते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में बिहार के स्कूलों का उस हिसाब का नहीं है ताकि स्कूल जाएंगे सुरक्षित रहेंगे, वह भी देखने वाली बात है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस हालत में मुख्यमंत्री तो कुछ नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि यह तो साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री को लोगों ने घेर रखा है और उनके हाथ में कुछ नहीं है।

विज्ञापन


साथ दो वर्ना नहीं बचेगी जम्हूरियत 
अब देश को सबसे ज्यादा जरूरत है एक होने की, बंटने का नहीं। तेजस्वी को जो सजा देना होगा दे देना लेकिन चुनाव खत्म होने दो। चुनाव तक आप प्यार दीजिये, ताकत  दीजिए और हम पर भरोसा कीजिए। हम आपके अधिकार के लिए, आपके आयन के लिए, जम्हूरियत के लिए लड़ रहे हैं। इस बार अगर मौका चूक जाओगे तो जम्हूरियत नहीं बचेगी, आयन नहीं बचेगा, देश का संविधान नहीं बचेगा, वोट का अधिकार नहीं बचेगा, यह अंतिम चुनाव हो जाएगा फेर।
विज्ञापन


मेरा लक्ष्य मोदी जी को हटाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम जीतेंगे, अगर इंडी गठबंधन जीतेगी तो आपका आयन, आपका जम्हूरियत बचा रहेगा। हर 5 साल पर चुनाव होगा फिर तेजस्वी को सजा दे देना जो देना होगा।  हम लोग को एक रहना है। हम किसी को गाली देने नहीं आए हैं और ना शिकायत करने आए हैं। हमको जो गाली देना है गाली दो लेकिन हम उस गाली को भी आशीर्वाद के तौर पर, दुआ के तौर पर लेते हैं। बहुत कोशिश हो रही है कि तेजस्वी अपनी नजर इधर उधर हटा ले, लेकिन तेजस्वी इधर उधर देखने वाला नहीं है। मेरा लक्ष्य है मोदी जी को हटाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed