फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party Tejashwi Yadav targeted Nitish kumar Karpuri Thakur Jayanti jhanjharpur madhubani

Karpuri Thakur : तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- कर्पूरी ठाकुर को देते थे गाली, सीएम पर भी तंज

Fri, 24 Jan 2025 05:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

Karpuri Thakur : तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले कर्पूरी जी को गाली दिया करते थे। यह उस समय की बात है जब कर्पूरी ठाकुर ने पहली बार आरक्षण को लागू किया था। भाजपा वाले दिखावटी और मिलावटी वाले लोग हैं।

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party Tejashwi Yadav targeted Nitish kumar Karpuri Thakur Jayanti jhanjharpur madhubani
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आज भारत रत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। पटना और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी जिला के झंझारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और सरकार अपराधियों के साथ है। कानून-व्यवस्था की जगह आपराधिक अव्यवस्था पैदा कर दी गई है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा किअगर हमारी सरकार बनी तो कानून का राज होगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी वाले कर्पूरी ठाकुर को देते थे गाली 
तेजस्वी यादव ने कहा कि फुलपरास कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि है। इसलिए हमने यह तय किया कि फैसला किया कि यह कर्पूरी की जी कर्मभूमि रही है इसलिए हमलोग कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएं। अज के दौर में कर्पूरी ठाकुर और भी अधिक प्रासंगिक हो चुके हैं।हमलोग उन्ही के बताये रास्ते पर चलकर आरक्षण बढ़ायाआज मौजूदा सरकार ने उसे निरस्त करा दिया।जिसकी लड़ाई हमलोग सुप्रीम कोर्ट में लद रहे हैं। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा वाले कर्पूरी ठाकुर को न जाने क्या क्या गाली दिया करते थे, जब उन्होंने पहली बार आरक्षण को लागू किया था। ये लोग दिखावटी और मिलावटी वाले लोग हैं इनको किसी से हमदर्दी नहीं है। अगर इनलोगों को हमदर्दी होता तो सेड्युल लाइन में ये लोग आरक्षण को क्यों नहीं डाले, जब हमलोगों ने आरक्षण को बढ़ाया था। येलोग आरक्षण और संविधान विरोधी लोग हैं। येलोग कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा के विपरीत वाले लोग हैं।
विज्ञापन


बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है 
सब संरक्षण है सब सेटिंग है। सरकार मिली हुई है इन अपराधियों से। बिहार में अपराध चरमसीमा पर है। तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो कहता है कि 200 राउंड गोली चलना मामूली बात है।अब क्या मिसाईल दागना बाकी है क्या? इनलोगों ने बिहार को पूरे तरीके से बर्बाद कर दिया। कानून-व्यवस्था की जगह आपराधिक अव्यवस्था पैदा कर दी है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो कानून का राज होगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी क्यों न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed