फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD party Tejashwi yadav targeted JDU party CM Nitish Kumar law and order failed in Bihar Police

Bihar News: तेजस्वी बोले- मौनी बाबा बन चुके हैं सीएम नीतीश कुमार, बिहार में कानून व्यवस्था हो गई है फेल

Wed, 12 Mar 2025 02:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Mar 2025 02:08 PM IST
सार

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। मुख्यमंत्री को मौनी बाबा भी कहा।

विज्ञापन
Bihar News: RJD party Tejashwi yadav targeted JDU party CM Nitish Kumar law and order failed in Bihar Police
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुका है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री जी कहते हैं की रात में लड़का लड़की लोग घूमता है, तनिष्क जैसे बड़े शोरूम एक बार नहीं तीन-तीन बार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. भोजपुर में लूट की घटना हुई, वैशाली में स्कूल में बम फोड़े जा रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार में एक दिन में 200 राउंड गोलियां नहीं चलती हैं। जिस तरह से बिहार में वारदात हो रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक युवती के पैर में 9-9 कील ठोक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई, अमानवीय ढंग से उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया और सरकार के लोग चुप बैठे हैं। मौनी बाबा बनकर बैठे हैं। एनसीआरबी का आंकड़ा निकलकर देख लें तो बिहार में लगातार अपराध की संख्या में वृद्धि हो रही है। कैसे जिले हैं जहां जेल में लोगों की पीट-पीटकर हत्याएं हो रही हैं। इस सरकार में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह घटना यह दिखलाती है कि अपराधियों का संरक्षक नीतीश कुमार बन चुके हैं। इन्होंने कई लोगों अपराधियों को जैसे छुड़ाने का काम किया. यहां तक कि अपराधियों को छुड़वाने के लिए इन्होंने नियम कानून भी बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed