फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: RJD Party president Lalu Yadav attack pm narendra modi before fifth phase lok sabha election 2024

Lok Sabha Election : अब 'बाप' पर उतरे लालू यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पांच कड़ी बातें लिख डालीं

Sun, 19 May 2024 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 19 May 2024 09:58 PM IST
सार

Election 2024 : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 'बाप' पर उतर आए हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर पांच कड़ी बातें लिखकर शेयर की हैं। उन्होंने इससे पीएम मोदी का चरित्र चित्रण किया है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD Party president Lalu Yadav attack pm narendra modi before fifth phase lok sabha election 2024
लालू प्रसाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चरित्र चित्रण जारी किया है। उन्होंने पांच बातें लिखी हैं। इन पांच बातों की शुरुआत उन्होंने 'बाप' से की है। इस चुनाव में रिश्ते-नातों के साथ जनसंख्या नियंत्रण आदि पर तो बातें हो ही रही थीं, लेकिन अब बात 'बाप' तक आ पहुंची है। लेकिन, रोचक यह है कि लालू प्रसाद ने इस शब्द का उल्लेख दूसरे तरीके से किया है।

विज्ञापन


क्या लिखा है लालू प्रसाद यादव ने

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि पांचवें चरण तक देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच बातें साफ-साफ समझ चुकी है। उन्होंने वह पांच बातें लिखकर पीएम मोदी का चरित्र चित्रण कैसे किया है, देखें-

विज्ञापन

𝟏. सच क्या सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी से सच नहीं उगलवा सकता है। 
𝟐. जनता से झूठ बोलने में मोदी जी को परम आनंद की अनुभूति होती है।
𝟑. जनता के मुद्दों पर बात करने से मोदी जी का कलेजा काँप जाता है।
𝟒. देश को गुमराह करने तथा समाज में अफवाह, नफरत एवं भ्रम फैलाने में मोदी जी को मज़ा आता है।
𝟓. देश को महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी की अग्नि में झोंकने से मोदी जी को प्रसन्नता मिलती है।

इससे पहले भी प्रधानमंत्री पर किया था जुबानी हमला 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में रोड शो सहित उनके बिहार के दो दिवसीय यात्रा पर भी तंज कसा था। इसके लिए लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर कहा था कि तीन चरणों के चुनाव ने पीएम मोदी को बिहार ने सड़क पर ला ही दिया है। अब बाकी बचे चार चरणों में गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार। उनके इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया था। फ़िलहाल लालू प्रसाद यादव की यह पांच बातें भी अभी चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed