फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rjd Party chief lalu yadav successful angioplasty after angiography in mumbai hospital

Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव का क्या हो रहा इलाज; एंजियोग्राफी, फिर एंजियोप्लास्टी- अंतर है दोनों में

Fri, 13 Sep 2024 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:23 PM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट तो हो चुका, अब क्या यह नई आफत है? बिहार में लालू समर्थकों के बीच यह सवाल घूम रहा है। दरअसल, कल उनकी एंजियोग्राफी और फिर एंजियोप्लास्टी की खबर आई थी।

विज्ञापन
Bihar News : Rjd Party chief lalu yadav successful angioplasty after angiography in mumbai hospital
अस्पताल में इलाज के बाद लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी रोहिणी और डॉक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब ठीक हैं। मुंबई में एंजियोग्राफी के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एंजियोग्राफी रक्त वाहिकाओं की स्थिति जांचने के लिए किया जाने वाला टेस्ट है। उस टेस्ट के दौरान अगर लगता है कि रक्त वाहिकाओं के रास्ते में रुकावट आ रही है तो उसे खोलने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है। लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। एंजियोप्लास्टी के बाद एक दिन ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा है और फिर एक-दो दिन आराम करने के बाद वह मुंबई से पटना आ जाएंगे।

विज्ञापन


डॉक्टरों की निगरानी में लालू प्रसाद
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दरअसल, लालू को दिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय रोग विशेषज्ञों ने लालू को एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद शुक्रवार को लालू की एंजियोप्लास्टी की गई। बता दें कि लालू सेहत से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं। लालू इससे पहले सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण करा चुके हैं। लालू के लिए किडनी उनकी बेटी ने दान की है। नाजुक सेहत को देखते हुए अदालत ने लालू को इलाज कराने की अनुमति दी है, जिसके आधार पर वे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अपना इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


2014 में इसी अस्पताल में इलाज करवा चुके हैं लालू

लालू की सेहत के बारे में सूत्रों ने बताया कि 10 सितंबर को उन्हें एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सा जांच के बाद एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। 2014 में लालू इसी अस्पताल में महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करा चुके हैं। साल 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए लालू एक बार फिर इसी अस्पताल में आए थे। सूत्रों ने बताया कि लालू का इलाज करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ संतोष डोरा और डॉ तिलक (सुवर्णा) शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed