{"_id":"68426d5432098c9c070cafef","slug":"bihar-news-rjd-party-anushka-yadav-tej-pratap-yadav-posted-video-social-media-bihar-election-2025-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का गेम प्लान तैयार! सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से राजनीतिक पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025 : तेज प्रताप यादव का गेम प्लान तैयार! सोशल मीडिया पर एक तस्वीर से राजनीतिक पारा चढ़ा
Fri, 06 Jun 2025 09:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:53 AM IST
सार
Bihar : तेज प्रताप यादव का अनुष्का के साथ वायरल फोटो से उठा तूफ़ान अभी शांत हुआ नहीं कि तेज प्रताप ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। मोटिवेशनल म्यूजिक के साथ एडिट किया हुआ यह वीडियो राजनीतिक महकमा में फिर हंगामा करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसके बाद ऐसा राजनीतिक तूफ़ान आया, जिसमें तेज प्रताप यादाव को न सिर्फ पार्टी से बल्कि घर और परिवार से भी बाहर निकाल दिया गया। अब उन्होंने एक बार फिर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बाद राजनीतिक भूचाल का आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Tej Pratap Yadav: 'मम्मी-पापा... मेरी दुनिया आप में ही समाई', लालू के एक्शन के बाद तेज प्रताप का भावुक पोस्ट
विज्ञापन
नये पोस्ट के वीडियो में तेज प्रताप एक ऑफिस जैसे सेटअप में प्रवेश करते दिख रहे हैं, जहां लालू और राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी हुई हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक इंग्लिश कोट भी लिखा है –“All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them” यानी हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो। फिलहाल इस पोस्ट ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Tej Pratap Yadav: '...मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग', तेज प्रताप यादव के निशाने पर कौन?