फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD in favour of Muslim reservation described mandal commission report, target pm narendra modi

Election 2024: राजद ने गैर-हिंदू आरक्षण पर कही यह बात, डराया- संविधान के दो अनुच्छेद को खत्म करेगी मोदी सरकार

Thu, 09 May 2024 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 May 2024 11:45 AM IST
सार

Muslim Reservation : लालू प्रसाद यादव धर्म आधारित आरक्षण को जरूरी बता भले पलट गए, लेकिन अब उनकी पार्टी ने बाकायदा मंडल कमीशन की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा है कि मुसलमानों की पिछड़ी जातियों के संरक्षण की बात वहां थी। मोदी सरकार संविधान से उसे हटा रही।

विज्ञापन
Bihar News : RJD in favour of Muslim reservation described mandal commission report, target pm narendra modi
राजद कार्यालय में सांसद मनोज झा ने प्रेस कांफ्रेंस किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में बिहार की कमान संभालने वाले महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बातों के समर्थन में गुरुवार को बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस किया। लालू ने मंगलवार को धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन फिर कुछ ही घंटे में पीछे हट गए थे। अब राजद ने उनकी पहले कही गई बातों के समर्थन में मंडल कमीशन की रिपोर्ट पढ़ी। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट में गैर-हिंदू की पिछड़ी जातियों को आरक्षण-संरक्षण की जरूरत हिंदुओं की तरह ही बताई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उस रिपोर्ट की सिफारिशों को दरकिनार करना चाह रही है। संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 को खत्म कर आरक्षण को परोक्ष रूप से खत्म करने की मंशा दिखा चुकी है।

विज्ञापन


संविधान को बदलने की धमकी भाजपा के लोग दे रहे हैं
राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर चुनाव मुद्दो पर होगी तो मोदी जी की बात नहीं होगी। मोदी जी मुद्दो से विलोम हैं। आरक्षण के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि भारत के संविधान को बदलने की धमकी भाजपा के लोग दे रहे हैं। यह लोग गोलवलकर के लोग हैं। इन्हें दलित और पिछड़ों से दिक्कत थी। इन्हें आरक्षण और बाबा साहेब से भी दिक्कत थी। मंडल कमीशन की रिपोर्ट में 3743 जातियां पिछड़ी  जाति मानी गई। अनुच्छेद 15 और 16 के हिसाब से सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर इन्हें पिछड़ा माना गया। मोदी सरकार इन्हें खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन


सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की
मंडल कमीशन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गैर हिन्दू समुदायों के बीच सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ापन लगभग वैसा ही है जैसा हिन्दू समुदायों में है। मनोज झा ने कहा कि गैर हिन्दू जातियां में ऐसे व्यवसायी समुदाय जो अपने परंपरागत और वंशागत व्यवसायों के नाम से आते हैं और जिनके हिन्दू प्रतिरूप हिन्दुओं के अन्य पिछड़े वर्ग की सूची में आते हैं। इनमें धोबी, तैली, धीमर, नाई, गुजर, कुम्हाड़, लोहार, बढ़ई, दर्जी जैसी जातियां हैं। यह मंडल कमीशन की रिपोर्ट हैं। इससे पहले कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक और शैक्षणिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की। इसको किसी ने नहीं पढ़ा क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पीएम और उनकी टीम हार की बैखाहट में कुछ भी बयान दे रहे हैं
मनोज झा ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी कुछ भी बोले जा रहे हैं। बिना जानकारी के। आप देश के प्रधानमंत्री हैं। आप इस किताब को पढ़िए और इस तरह की टिप्पणियां को बंद करिए। हमारे पीएम और उनकी टीम हार की बैखाहट में कुछ भी बयान दे रहे हैं। स्पष्ट है कि पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं। इतना झूठ क्यों और किसलिए? झूठ बोलकर घृणा की दीवार बनाना यह पीएम पद को शोभा नहीं देता। वह मंडल कमीशन की रिपोर्ट को पढ़ें सब साफ हो जाएगा। आप अप्रत्यक्ष तौर पर संविधान को खत्म कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed