फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Revenue employee arrested taking bribe Surveillance Investigation Bureau sitamadhi bihar police

Bihar News : राजस्व कर्मचारी चढ़े निगरानी के हत्थे, टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 02:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

Bihar : राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी पर आरोप लगा है कि वह दाखिल - खारिज के नाम पर 51 हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News : Revenue employee arrested taking bribe Surveillance Investigation Bureau sitamadhi bihar police
राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा को 51 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पुपरी अंचल से की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा को 51 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा पर आरोप लगा है कि वह दाखिल - खारिज के नाम पर 51 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा बौरा बाजीतपुर पंचायत के हल्का कर्मचारी थे, जिन्हें सीआई का प्रभार मिला था। अब चार दिन में वह सेवा निवृत होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के चंगुल में फंस गए। फिलहाल राजस्व कर्मचारी भोगेंद्र झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन






           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed