फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Raj Bhushan Chaudhary may also be included in PM Modi cabinet; VIP, BJP, Muzaffarpur, Mallah

Modi Cabinet : मोदी कैबिनेट में डॉ. राज भूषण चौधरी भी; वीआईपी छोड़ भाजपा में आए, कांग्रेसी अजय निषाद को हराया

Sun, 09 Jun 2024 09:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Jun 2024 09:40 PM IST
सार

Dr. Raj Bhushan Chaudhary: बोचहां उपचुनाव के दौरान ही अजय निषाद ने ही राजभूषण चौधरी को भाजपा में शामिल करवाया। पार्टी में उन्हें अच्छा पद भी मिला। लोकसभा चुनाव से पहले अचानक भाजपा ने अजय निषाद का टिकट काट दिया और राजभूषण निषाद को दे दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Raj Bhushan Chaudhary may also be included in PM Modi cabinet; VIP, BJP, Muzaffarpur, Mallah
डॉ. राजभूषण चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी छोड़कर भाजापा के टिकट पर पहली बार मुजफ्फरपुर से सांसद बने राजभूषण चौधरी भी टीम मोदी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।  पीएम आवास पर बैठक में शामिल हुए थे। मुजफ्फरपुर में उनके समर्थक भी दावा कर रहे हैं कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राजभूषण चौधरी को मंत्री बनाकर भाजपा मल्लाह जाति के वोटबैंक को साधना चाहती है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अजय निषाद को करीब 2,34,927 वोटों से हराया और बिहार में सबसे ज्यादा मार्जिन जीतने वाले सांसद बन गए। भाजपा इन्हें मंत्री पद देकर मल्लाह वोट बैंक पर अच्छी पकड़ बनाना चाहती है। 

विज्ञापन


पहली बार ही वह जीतकर दिल्ली पहुंचे हैं डॉ. राजभूषण चौधरी
मुजफ्फरपुर लोकसभा से सांसद बने डॉ. राजभूषण चौधरी का नाम चौंकाने वाला है। क्यों कि पहली बार ही वह जीतकर दिल्ली पहुंचे हैं। पहली बार ही सांसद बने और मोदी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद पेशे से चिकित्सक हैं। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के पिलखी के रहने वाले हैं। समस्तीपुर के रोसड़ा में उन्होंने बड़ा अस्पताल बनाया है। चार जुलाई 1977 को जन्मे राजभूषण चौधरी ने बेगूसराय के कुंभी से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर के हसनपुर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद इन्होंने धनबाद के पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। फिर दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री ली। इसके बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट रहे। गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज में राजभूषण चौधरी अध्यापक के रूप में सेवा दी। 
विज्ञापन


अजय निषाद ने ही डॉ. राजभूषण चौधरी को भाजपा को लाया
बताया जा रहा है कि डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद निषाद विकास संघ से कई सालों से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2017 में वह मुकेश सहनी के संपर्क में आए और उनके पीछे-पीछे ही जातीय संगठन का काम करते रहे। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाते मल्लाह जाति को एससी-एसटी का दर्जा दिलाने के लिए राजभूषण चौधरी की सक्रियता दिखाई। वर्ष 2022 के बोचहां उपचुनाव के दौरान ही अजय निषाद ने ही राजभूषण चौधरी को भाजपा में शामिल करवाया और प्रदेश भाजपा में उन्हें अच्छा पद भी मिला। इसके बाद इस चुनाव से पहले अचानक भाजपा ने अजय निषाद का टिकट काट दिया और राजभूषण निषाद को टिकट दिया। नाराज होकर अजय निषाद कांग्रेस में चले गए और मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन भारी मतों से हार गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed