फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Railway Minister Ashwini Vaishnav's Bihar tour: Muzaffarpur and Bettiah, rail project, ROB

Bihar News: बिहार को सौगात देने आ रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुजफ्फरपुर और बेतिया आएंगे

Sun, 09 Feb 2025 10:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

Ashwini Vaishnav: रेल मंत्री ट्रेन से यात्रा करते हुए विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलवे ट्रैक और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह पटना पहुंचेंगे और रात नौ बजे विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Railway Minister Ashwini Vaishnav's Bihar tour: Muzaffarpur and Bettiah, rail project, ROB
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अश्विणी वैष्णव आज बिहार आ रहे। वह बेतिया और मुजफ्फरपुर जाएंगे। बेतिया में 103 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित आरओबी (सड़क ऊपरी पुल) का शुभारंभ करेंगे। इस आरओबी के चालू होने से लोगों को रोज लगने वाले छावनी के जाम से निजात तो मिलेगा ही, शहर की रफ्तार भी तेज होगी। यही नहीं, जिले के करीब 45 लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी जिला मुख्यालय का डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन


पश्चिम चंपारण के बाद रेल मंत्री मुजफ्फरपुर जाएंगे। वहां वर्ल्ड क्लास स्टेशन और आरओबी निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-सगौली रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के भी विंडो ट्रेलिंग से जायजा लेंगे। रेल मंत्री के आगमन को लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड पर है। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे
बताया जा रहा है कि मंत्री अश्विनी वैष्णव गोरखपुर तक विमान से पहुंचेंगे। इसके बाद वह ट्रेन से बेतिया आएंगे। दोपहर में बेतिया में आरओबी का उद्घाटन किया जाएगा। इधर, रेल मंत्री ट्रेन से यात्रा करते हुए विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलवे ट्रैक और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह पटना पहुंचेंगे और रात नौ बजे विमान से दिल्ली लौट जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दूबे, बिहार की पशुपालन मंत्री रेणु देवी, भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुनील कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed