Bihar : सारे पदों से हटाए गए IAS संजीव हंस की कुंडली खंगालने को ईडी ने अब इंजीनियर पर दी दबिश; जानें क्या हुआ?
ईडी की टीम आईएएस संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटल पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम दोनों जगह कागजात समेत कई दस्तावेजों को खंगाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में आईएस संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी कर रही है। शनिवार सुबह ईडी की टीम आईएएस संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर सुनील कुमार के पटना स्थित आवास और बोधगया स्थित होटल तथागत में पहुंची तो हड़कंप मच गया। दोनों जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। किसी भी शख्स को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाल में ही सारे पदों से हटाए गए IAS संजीव हंस और उनके करीबियों के खिलाफ ईडी को कई सबूत मिले हैं। इसके बाद ईडी की टीम इनपर कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अब तक ईडी की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है।
इधर, ईडी की दूसरी टीम बोधगया थाना क्षेत्र में स्थित तथागत होटल पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में स्थित तथागत होटल पर तीन वाहनों से आधा दर्जन से अधिक अधिकारी पहुंचे। ईडी की टीम तथागत होटल के मालिक सुनील कुमार यादव समेत होटल कर्मियों से पुछताछ कर रही है। सूत्रों का माने तो ईडी की टीम कई कागजात बरामद किया है। जिसकी जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी तथागत होटल के मालिक सुनील कुमार यादव के आवास और उनके परिजनों के आवास पथ पर छापेमारी कर चुकी है। हालांकि अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।