{"_id":"67c758088b95f7df6e066823","slug":"bihar-news-purnia-mp-pappu-yadav-and-kasba-congress-mla-supporters-fight-purnea-bihar-police-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सांसद और कसबा विधायक के समर्थक एक दूसरे से भिड़े, इस बात पर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सांसद और कसबा विधायक के समर्थक एक दूसरे से भिड़े, इस बात पर हुआ बवाल
Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
सार
Bihar : पूर्णिया के सांसद और कसबा विधायक के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। विधायक समर्थकों ने सांसद समर्थकों को पिटाई करने के साथ-साथ बंधक भी बना लिया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में सांसद और कसबा विधायक के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। विधायक समर्थकों ने सांसद समर्थकों को न सिर्फ जमकर पिटाई की बल्कि उन्हें बंधक भी बना लिया। मारपीट में सांसद के करीब 6 समर्थक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हो सका। घटना कसबा थाना क्षेत्र के सबदलपुर पंचायत की है। घटनाक्रम को लेकर सांसद समर्थकों की ओर कसबा विधायक के समर्थकों के खिलाफ स्थानीय कसबा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं विधायक समर्थकों के द्वारा सांसद समर्थकों के साथ की गई मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में विधायक समर्थक सांसद समर्थकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। घायलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के जिला सचिव मो रिजवान और सांसद समर्थक मो मुफ्तार शामिल हैं।
जमीन को लेकर हुआ विवाद
सांसद समर्थक मो रिजवान और सांसद समर्थक मो मुफ्तार ने बताया कि कसबा थाना क्षेत्र के सबदलपुर पंचायत की जमीन को लेकर सांसद समर्थक मो मुफ्तार का जमीन से जुड़ा पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में जमीन के रुपए गबन करने के नीयत से पारिवारिक सदस्य ने 10 दिन पहले उन्हें बंधक बना लिया। जिस वजह से काफी खोजबीन के बाद भी सांसद समर्थक के पिता की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों की ओर से पिता के सबदलपुर में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों द्वारा बंधक बनाकर पिता मो कालू को घर में छिपाए रखने की जानकारी मिली। जिसके बाद वे अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें छुड़ाने सबदलपुर पहुंचे। गांव में उनके पहुंचने की बात मालूम चलते ही कांग्रेस विधायक अफाक आलम के समर्थक राजनीत से प्रेरित होकर विरोधी पक्ष की ओर से खड़े हो गए। विधायक के भाई के इशारे पर मामले को तुल देकर भड़काया गया। जिसका विरोध करने पर विधायक समर्थकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी, जिस वजह से पुलिस की 3 अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। इसके बाद किसी तरह उन्हें विधायक समर्थक के चंगुल से निकाला गया। इसके बाद मामला शांत हो सका। सांसद समर्थकों ने इलाज के बाद स्थानीय कसबा थाना में विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।