फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Purnea MP Pappu Yadav will ride bulletproof car land cruiser Lawrence bishnoi threatened to kill

Bihar News: पप्पू यादव करेंगे बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर की सवारी, अब न लॉरेंस विश्नोई का डर न रॉकेट लॉन्चर का खौफ

Tue, 26 Nov 2024 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Nov 2024 10:15 PM IST
सार

Bihar : पप्पू यादव को न तो अब लॉरेंस विश्नोई का डर है और न ही रॉकेट लॉन्चर का भय। उन्होंने कहा कि सरकार भले मेरी सुरक्षा न करे लेकिन मेरे दोस्त ने यह व्यवस्था कर दी है। वह अब बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलेंगे, जिसका रॉकेट लॉन्चर भी कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा।  

विज्ञापन
Bihar News : Purnea MP Pappu Yadav will ride bulletproof car land cruiser Lawrence bishnoi threatened to kill
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सुरक्षा मानकों के मद्देनजर उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट किया है। यह लैंड क्रूजर गाड़ी पप्पू यादव के पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय में सोमवार (25 नवंबर) की देर रात्रि पहुंची। मंगलवार से अब पप्पू यादव इसी लैंड क्रूजर में अपनी यात्रा करते नजर आएंगे।  लैंड क्रूजर में बैठने से पहले पप्पू यादव ने सीधे शब्दों में कह दिया कि इस बुलेट प्रूफ कार में कोई रॉकेट लांचर भी मारे तो असर नहीं होगा। पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि भले सरकार मेरी सुरक्षा पर ध्यान न दे, लेकिन मेरे दोस्त और पूरे बिहार व देश मेरी सुरक्षा के लिए खड़ा है।

विज्ञापन


कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी 
 पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करीब डेढ़ दर्जन धमकियां मिल चुकी हैं। यहां तक कि अर्जुन भवन को उड़ाने तक की धमकी दी गई थी। इस लिहाज़ से भी सुरक्षा में पप्पू यादव के लिए बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कारगर साबित होगा। इससे पहले अर्जुन भवन में आर्म्स डिटेक्टर डोर लगाया गया है ताकि आने जाने वाले हर आम और खास किसी भी प्रकार के आर्म्स लेकर न घुसे। पप्पू यादव से मिलने रोजाना हजारों लोग आते हैं, ऐसे में सुरक्षा के इस लेयर्स को सांसद कार्यालय में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Bihar News : Purnea MP Pappu Yadav will ride bulletproof car land cruiser Lawrence bishnoi threatened to kill
बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जानिये लैंड क्रूजर क्यों कहलाती है बुलेटप्रूफ
बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर सुरक्षा के पैमाने पर सबसे विश्वसनीय माना जाता है। लीड और पॉलीकार्बोनेट के मिश्रण से बने बुलेटप्रूफ बैलेस्टिक ग्लास को लगाया जाता है। इसमें आम तौर पर 500 राउंड गोलियां सर्वाइव करने की क्षमता है। इसके अलावा बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर के अंदर और बाहर फ्रेम पर बैलेस्टिक लेयर लगाया गया है, जिससे धमाके का असर ज्यादा न हो। टायर को भी विशेष रूप से बनाया गया है, जिस पर बुलेट का असर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed