फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Assembly by-election, Gaya News; prohibition of alcohol

Bihar: प्रशांत किशोर बोले- सीएम नीतीश के अधिकारी लेते हैं अवैध शराब का पैसा, इस बार 'ट्रिपल S' से होगा नुकसान

Sat, 19 Oct 2024 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 01:37 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार इस बार नीतीश कुमार को ट्रिपल एस से नुकसान होगा। ट्रिपल एस का मतलब शराबबंदी, स्मार्ट मीटर और सर्वे से बिहार की जनता को लूट रही है। जनसुराज बिहार से नकली और फर्जी शराब को उखाड़ फेंकेंगा।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Assembly by-election, Gaya News; prohibition of alcohol
प्रेस वार्ता करते प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में दो विधानसभा क्षेत्र बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव होना है। उपचुनाव में जन सुराज की सक्रियता बढ़ी है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दोनों विधानसभा में जाकर कैंप कर रहे है तथा मतदाताओं के नब्ज टटोलने में लगे है। प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने गया के एक निजी रिसोर्ट में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जन सुराज पार्टी ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों से नए चेहरे को मैदान में उतारा है। वहीं प्रेस कांफ्रेंस में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के पास बैठे अधिकारी शराब के पैसे ले रहे हैं। यही कारण है कि बिहार में शराब खुलेआम बेचा जा रहा है और लोग जहरीली शराब से मौत हो रही है।

विज्ञापन


शराबबंदी, स्मार्ट मीटर और सर्वे से बिहार की जनता को लूट रही
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार इस बार नीतीश कुमार को ट्रिपल एस से नुकसान होगा। ट्रिपल एस का मतलब शराबबंदी, स्मार्ट मीटर और सर्वे से बिहार की जनता को लूट रही है। जनसुराज बिहार से नकली और फर्जी शराब को उखाड़ फेंकेंगा। भाजपा, राजद और जदयू से पूछिए कि शराब से कौन जुदा है। शराबबंदी फेल है। नीतीश कुमार राजा की तरह सोच रहे है, यह उनका अंहकार है। बेलागंज में जनसुराज के कार्यक्रम के दौरान हंगामा पर कहा कि हंगामा राजनीति का श्रृंगार है।यह ताकत को दिखाता है जन सुराज किसी को उखाड़ने नहीं बनाने आया है। अब तक जाति, धर्म, मंदिर, मस्जिद के नाम पर वोट किया है। इस बार अपने बेटे को देखकर जनसुराज को वोट कीजिए। जाति बल, पैसा बल जन सुराज में नहीं है। नवयुवक हो या बुजुर्ग अगर आपके पास जज्बा है तो पैसा पार्टी खर्च करेगी। आपको शिक्षा, पलायन रोकने की चिंता करनी होगी। पटना के बंद कमरे में प्रत्याशी तय नहीं की गई है। बहुमत के आधार पर प्रत्याशियों को तय किया गया है।
विज्ञापन


बाहुबली नेताओं से मुक्त कराने के लिए इन्हें बनाया उम्मीदवार
प्रशांत किशोर ने कहा कि बाहुबली नेताओं से मुक्त कराने के लिए बेलागंज से प्रो. खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया है। जन सुराज सिर्फ मजबूत को नहीं सही को ढूंढ रहा है। मजबूत आदमी को सही बनाने की कोई गारंटी नहीं है। बिहार की जनता इस बार कूड़ा करकट को उठाकर फेकेंगी ताकि बिहार में स्वच्छ राजनीत हो। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव आठ बार विधायक रहे हैं। सांसद बन जाने के बाद अब उनके बेटे विश्वनाथ यादव अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बचाने में कोशिश कर रहे है। वहीं इमामगंज से जीतन राम मांझी के सांसद और फिर मंत्री बन जाने के बाद इमामगंज विधानसभा से वह अपने किसी रिश्तेदार को उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। वहीं जनसुराज पार्टी ने इमामगंज विधानसभा सीट से डॉक्टर जितेंद्र पासवान के नाम का घोषणा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed