फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar by-election: Jansuraj fielded Prof Khilafat Hussain from Belaganj and Dr Jitendra Paswan from Imamganj.

Bihar By-Election: जनसुराज ने किया प्रत्याशियों का एलान, बेलागंज से प्रोफेसर और इमामगंज से डॉक्टर को उतारा

Sat, 19 Oct 2024 01:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

Bihar News: प्रशांत किशोर की पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। जनसुराज उपुचनाव के लिए अब तक तीन विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है। सबसे पहले तरारी से पूर्व उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह ने नाम की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
Bihar by-election: Jansuraj fielded Prof Khilafat Hussain from Belaganj and Dr Jitendra Paswan from Imamganj.
बेलागंज और इमामगंज से जनसुराज के प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने विधानसभा उपचुनाव में अपने दो प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। जिस प्रत्याशी को लेकर एक दिन पहले प्रशांत किशोर की सभा में कुर्सियां फेंकी गई थीं, उसे ही जनसुराज ने टिकट दिया है। ये प्रत्याशी बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन हैं। खिलाफल मिर्जा गालिब कॉलेज में गणित के प्रोफेसर हैं। वहीं दूसरे प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र कुमार को इमामगंज से टिकट दिया गया है। वह शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। काफी कम पैसों में इलाज के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर जनसुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। जनसुराज उपुचनाव के लिए अब तक तीन विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है। सबसे पहले तरारी से पूर्व उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण सिंह ने नाम की घोषणा की गई थी। इसके बाद प्रो. खिलाफत और डॉ. जितेंद्र पासवान के नाम का एलान हुआ।  
विज्ञापन


पीके बोले- जन सुराज सही लोगों का चयन करता है
इधर, प्रशांत किशोर ने जन सुराज के उम्मीदवार के चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि जन सुराज मजबूत लोगों को नहीं चुनता, जन सुराज सही लोगों का चयन करता है। जन सुराज योग्यता के साथ-साथ स्वच्छ छवि वाले, जनता के बीच रहे और बिहार को बेहतर बनाने का संकल्प रखने वाले लोगों को अपना उम्मीदवार बनाता है। उम्मीदवार का चयन अन्य पार्टियों की तरह पैसे लेकर या पटना के एक कमरे में बैठकर नहीं किया जाता और न ही पारिवारिक पार्टियों की तरह सिर्फ नेताओं के बच्चों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, बेलागंज और इमामगंज के प्रत्याशियों के बारे में

जनसुराज के इमामगंज से उम्मीदवार - डॉक्टर जितेंद्र पासवान 

  • शिशु रोग विशेषज्ञ व न्यूनतम शुल्क में बेहतर इलाज के लिए विख्यात 
  • कोविड- 19 के दौरान शेरघाटी अनुमंडल के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सेवा
  • पूर्व मुखिया प्रतिनिधि  
  • पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि

जन सुराज के बेलागंज से उम्मीदवार - प्रो. खिलाफत हुसैन

  • मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के HOD (2002-2017)
  • मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के लेक्चरर (1976-2002)
  • आज़ाद हाई स्कूल, चाकंद गया के गणित के शिक्षक (1972 - 76)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed