{"_id":"64c262f98ecec04c9008c5c7","slug":"bihar-news-prashant-kishor-commented-on-cm-nitish-kumar-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: PK ने कहा- CM नीतीश मुंह में दही क्यों जमाएं हैं..., इस तारीख तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: PK ने कहा- CM नीतीश मुंह में दही क्यों जमाएं हैं..., इस तारीख तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं
Thu, 27 Jul 2023 05:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:58 PM IST
सार
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पर जुबानी हमला बोला है। पीके ने कहा, सीएम नीतीश कुमार इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वे क्या बोल रहे हैं।
विज्ञापन
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर जिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा, सीएम इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वे क्या बोल रहे हैं। सीएम पक्ष में कुछ नहीं बोलते और न ही विपक्ष में बोलते हैं। नीतीश कुमार को कहना चाहिए कि लालू-तेजस्वी के परिवार वाले भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने कहा, नीतीश कुमार ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया हुआ है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं। ऐसी चीजें साबित करता है कि नीतीश कुमार क्या सोचते हैं। नीतीश कुमार को RJD और तेजस्वी यादव से प्रेम नहीं हुआ है। ये बात मैंने पहले भी सबसे कही है। नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं, वो विशुद्ध दो कारणों से हैं। हमसे मार्च में आकर घंटों बैठकर मिले हैं, बात किए और मुझे बताया कि महागठबंधन बनाएंगे।
विज्ञापन
पहला कारण, महागठबंधन उन्होंने इसलिए बनाया है, क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक समझ ये थी कि साल 2024 में अगर भाजपा जीतकर आएगी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाएगी और अपना कोई मुख्यमंत्री बनाएगी। यही कारण था कि उन्हें लगा कि भाजपा हटाए इससे पहले मैं खुद ही महागठबंधन बना लेता हूं। ताकि 25 नवंबर तक मुख्यमंत्री बना रहूंगा।
विज्ञापन
दूसरी, सोच ये थी कि साल 2025 के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनना तो है नहीं तो हमारे बाद ऐसी सरकार रहे जो आज से भी बदतर हो, ताकि लोग ये याद कर कहें कि नीतीश कुमार की सरकार कितनी भी खराब थी, तेजस्वी यादव वाले RJD से अच्छी ही थी। आप नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं, हम उनको बहुत अंदर से जानते हैं। नीतीश कुमार को कोई तेजस्वी यादव और RJD से प्यार नहीं है, मैं उनके साथ उनके घर में एक साल से अधिक रहा हूं।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पोल खोलते हुए आगे कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव के पूरे परिवार भ्रस्टाचार में लिप्त नहीं है तो पूरे साफगोई से कहना चाहिए कि ये हमारे सहयोगी हैं और इन पर भ्रष्टाचार का सारा आरोप निराधार है। अगर नीतीश कुमार ऐसा नहीं कहते तो आप समझ सकते हैं कि वो क्या कह रहे हैं।