फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News pothole appeared on middle of road in Begusarai

देख लो सरकार: पुल की तो छोड़िए...बेगूसराय में सड़क भी भ्रष्टाचार की आगोश में समा गई, पूरा मामला जान लीजिए

Fri, 19 Jul 2024 10:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

बिहार में अब तक पुल गिरने और टूटने की खबर सुने होंगे। लेकिन आज ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आप दंग रह जाएंगे। मामला बेगूसराय जिले से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News pothole appeared on middle of road in Begusarai
सड़क बीच में धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुल गिरने का मामला थमा ही नहीं, अब बेगूसराय में भी भ्रष्टाचार के आगोश में सड़क टूटकर समा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर सड़क टूटकर जमीन में धंस गई है। इसको लेकर लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन


आपको बताते चलें, तस्वीर बेगूसराय के काली स्थान स्थित पोखरिया के पास की है। जहां अचानक सड़क टूटकर दो से तीन फीट जमीन में पूरी तरह से धंस चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग बता रहे हैं कि नगर निगम में भी भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने बताया है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण से जगह-जगह सड़क टूटकर जमीन में धंस रहा है। लोगों ने बताया है कि आज अचानक इस सड़क पूरी तरह से टूटकर जमीन में समा गया। उन्होंने बताया है कि अचानक सड़क टूटने के कारण कई लोग इस गड्ढे में गिरकर जख्मी भी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का साफ तौर से कहना है कि पूरे बेगूसराय में सड़क का यही हाल है। लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम आप बेगूसराय में भी देखने को मिल रहा है, जगह-जगह सड़क टूटकर गड्ढे में समा रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से सड़क को पूरे बेगूसराय में निर्माण किया गया है। लेकिन सड़क निर्माण में पूरी तरह से घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसका कारण है कि सड़क टूटकर जमीन में समा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed