फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Politics erupts over the molestation of a girl in Jamui; RJD targets the NDA Viral video

बिहार: जमुई में लड़की से छेड़खानी पर गरमाई सियासत, तेजस्वी की पार्टी ने सम्राट सरकार को घेरा; किसने-क्या कहा?

Mon, 21 Sep 2026 02:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 21 Sep 2026 02:26 PM IST
सार

जमुई में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना से बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है। राजद ने कहा कि इस घटना ने बिहार का सिर शर्म से झुका दिया है। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar News: Politics erupts over the molestation of a girl in Jamui; RJD targets the NDA Viral video
जमुई छेड़खानी मामले पर गरमाई सियासत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल उठाए हैं। राजद ने कहा कि इस घटना ने बिहार का सिर शर्म से झुका दिया। राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


इधर, राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता से मिलने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि आयोग ने मामले की जानकारी ली है। उनके मुताबिक घटना 19 सितंबर की रात की है और इसका वीडियो बाद में वायरल हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम घटनास्थल पर जाकर पीड़िता से मुलाकात करेगी। आयोग की ओर से जमुई के एसपी को भी पत्र और ईमेल भेजकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री सुनील कुमार बोले- पूरे बिहार की स्थिति को उसी नजरिए से देखना ठीक नहीं
मंत्री सुनील कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन मामले में उचित कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि वह जमुई के एसपी से भी बात करेंगे और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है, लेकिन एक घटना के आधार पर पूरे बिहार की स्थिति को उसी नजरिए से देखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कई कदम उठाए गए हैं। बिहार को 'जंगलराज' कहे जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। दोषियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- किसी को माफी नहीं करेंगे, 2005 से पहले क्या होता था?
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने घटना को छिटपुट घटना बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई होगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष की ओर से बिहार में 'जंगलराज' की स्थिति बताए जाने पर 2005 से पहले के बिहार का जिक्र किया और कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अलग थी। 2005 से पहले की सरकार के समय की घटनाओं को याद कीजिए। लोग उस वक्त शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। 
बिहार में हैवानियत: हाथ जोड़ती रही नाबालिग, लोग सरेआम करते रहे छेड़छाड़; वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार
मंत्री श्रवण कुमार बोले- ऐसी घटनाओं से दुखी है सरकार 
मंत्री श्रवण कुमार ने भी घटना की जानकारी मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की गंभीरता से जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वह जमुई के डीएम और एसपी से बात करेंगे तथा पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकार दुखी है और कानून के मुताबिक दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध पूरी तरह समाप्त होना किसी भी समाज में संभव नहीं है, लेकिन घटनाओं को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सरकार की है।

राजद ने कहा- बिहार में भय का वातावरण पैदा हो रहा है
घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर हमला बोला। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने घटना को लेकर सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे लेकर सम्राट चौधरी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार विफल हो चुकी है। जमुई की घटना ने आज सिर को शर्म से नीचे कर दिया है। लड़की के साथ अन्याय हुआ। दरिंदे ने यह नहीं सोचा कि यह बेटी-बहन बिहार की खूबसूरती है। यह कैसी सरकार है? जहां बेटियां सुरक्षित नहीं है। अब तो किसी की बेटी और बहू सुरक्षित ही नहीं है। यह भय का वातावरण पैदा हो रहा है बिहार के अंदर। बेटियां महफूज नहीं है। बिहार का सिर शर्म से आज झुक गया है। यह कैसी सरकार है? सरकार मौन क्यों है?


भाजपा ने कहा- 'सुशासन की सरकार', दोषी नहीं बचेंगे
भाजपा प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी।

क्या हुआ था जमुई में जो मच गया हंगामा?
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर उनके साथ अभद्रता की गई। लड़की के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, जमु़ई पुलिस का कहना है कि घटना 19 सितंबर की शाम की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान शुरू की और पीड़ितों तक पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed