फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Police sent former headmaster accused of embezzling government funds to jail, Darbhanga

Bihar: सरकारी राशि गबन करने के आरोपी पूर्व प्रधानाध्यापक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन चीजों के पैसे उड़ाए थे

Wed, 25 Dec 2024 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Dec 2024 03:53 PM IST
सार

Darbhanga News: घनश्यामपुर थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि अधलाइयर मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Police sent former headmaster accused of embezzling government funds to jail, Darbhanga
पूर्व प्रधानाध्यापक पर गबन का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा, जिला के गोराबोराम प्रखंड क्षेत्र के अधलाइजर गांव के मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को स्कूल के सरकारी का 5 लाख 91 हजार रुपये की गबन के मामले घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है यह मामला 2022 का बताया जाता है। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि विद्यालय विकास मद और बच्चों के पोशाक और छात्रवृति के पैसों का गबन पाया गया था। आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल के एक शिक्षक संजय पासवान ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले एक बार आरोपी प्रधानाध्यापक जेल जा चुके हैं। जेल जमानत मिलने के बाद वह फिर से स्कूल में पढ़ा रहे थे। 

विज्ञापन

 
एक साल पहले मिली थी जमानत
जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद पर 2022 में स्कूल के विकास छात्रवृति और पोशाक योजना की राशि विरतण में पांच लाख 91 हजार रुपये गबन करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच करवाई थी। जांच के बाद विद्यालय के ही एक शिक्षक संजय पासवान के आवेदन उक्त प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक वर्ष पूर्व कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फिर से स्कूल में पढ़ाने का कर रहे थे। इस बीच फिर एक बार आरोपी को गिरफ्तार करने से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानाध्यापक को जेल भेज रही पुलिस
इस सम्बंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि अधलाइयर मध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामभरोस प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed