फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Police found clues in Gopal Khemka's murder; funeral is taking place today

Gopal Khemka: गुलबी घाट पर उद्योगपति गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि: सभी की आंखें नम

Sun, 06 Jul 2025 06:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Jul 2025 06:05 PM IST
सार

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस की अलग-अगल टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बेऊर जेल में छापेमारी के बाद पुलिस को कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं। पटना पुलिस ने इस केस में पांच संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Police found clues in Gopal Khemka's murder; funeral is taking place today
गोपाल खेमका। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार के जाने माने उद्योगपति गोपाल खेमका का आज गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार हो गया। उनके छोटे बेटे ने गौरव खेमका ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के वक्त घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मौजूद सभी की आंखें नम थीं। इससे पहले उनकी बेटी उनसे लिपटकर फफक पड़ीं। वह स्कॉटलैंड से आज दोपहर पहुंचीं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। इधर, राम गुलाम चौक स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार के बड़े -बड़े व्यवसायी उनके अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं। कई राजनेता भी पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें। 

विज्ञापन


एसटीएफ टीम लगातार छापेमारी कर रही
वहीं गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि सुपारी देकर हत्या करवाई गई है। इसकी लिए प्रोफेशनल शूटर हायर किए गए थे। पटना आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि एसटीएफ टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को गोपाल खेमका हत्याकांड में कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं। पुलिस टीम एक-एक बिंदू पर गहराई से जांच कर रही है। बेऊर जेल में भी काफी देर तक छापेमारी चली। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

'BJP-नीतीश ने बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया', गोपाल खेमका की हत्या पर सरकार पर बरसे राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल खेमका के छोटे बेटे को सुरक्षा 

इधर, गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनके परिवार वालों ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था। परिजनों का कहना था कि घर में दो-दो सदस्यों की हत्या के बाद पूरा परिवार दशहत के माहौल में जी रहा है। इस सब चीजों को देखते हुए नीतीश सरकार ने गोपाल खेमका के छोटे बेटे को सुरक्षा मुहैया करवाई है। दो पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बता दें कि गोपाल खेमका को बिहार पुलिस की ओर से सुरक्षा दी गई थी लेकिन, अप्रैल 2024 में इसे वापस कर लिया गया था। इस बात को लेकर भी अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर गोपाल खेमका की सुरक्षा वापस नहीं ली जाती तो आज ऐसे हालत उत्पन्न नहीं होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed