फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Police arrested the criminal who demanded extortion of Rs 10 lakh from a woman in Darbhanga.

Bihar News: महिला से 10 लाख की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर गंदी तस्वीर वायरल करने की धमकी दी; पुलिस ने पकड़ा

Sun, 27 Oct 2024 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Oct 2024 09:18 AM IST
सार

साइबर थाना के इंसेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का अश्लील वीडियो और फोटो उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भेजकर 10 लाख रुपये की मांग रहा था। महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Police arrested the criminal who demanded extortion of Rs 10 lakh from a woman in Darbhanga.
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में साइबर थाना की पुलिस ने महिला को अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक अब्दुल असीम सिद्दीकी उर्फ सोहराब को लहेरियासराय थाना क्षेत्र सैदनगर से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि साइबर थाना की पुलिस ने किया है। गिरफ्तार युवक घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव का निवासी है वह फिलहाल दरभंगा में रहकर पढ़ाई करता है। 

विज्ञापन


लगातार फोन करके पैसे की डिमांड कर रहा था
बताया जाता है बिरौल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना में आवेदन गुहार लगाई थी कि एक अज्ञात नम्बर से उनकी पत्नी का अश्लील फोटो वीडियो वाट्सएप पर भेज कर 10 लाख रुपये मांगने के लिए वाट्सएप कॉल किया उसने कहा कि रुपये दो नही तो यह वीडियो फ़ोटो सोसल मीडिया और वायरल कर देंगे। थोड़ी देर बाद उसने वाट्सएप से फ़ोटो वीडियो को डिलीट कर दिया और उसने उसे इंस्टाग्राम और अन्य सोसल मीडिया और फ़ोटो और वीडियो को डाल दिया। इसके बावजूद वह लगातार फोन करके पैसे की डिमांड कर रहा था। व्हाट्सएप कॉल पर लगातार वह धमकी देते हुए बोल रहा था कि पैसे शीघ्र नही भेजे तो अब यह फोटो वीडियो तुम्हारे रिश्तेदारों और गांव के लोगों को भी भेज देंगे।
विज्ञापन


महिला का अश्लील वीडियो फ़ोटो भेजकर रंगदारी मांग रहा था
इधर, पुलिस जांच में उस युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव निवासी अब्दुल सत्तार के पुत्र अब्दुल असीम सिद्दीकी उर्फ सोहराब के रूप में हुई है। जिसे साइबर थाना की पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर से गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में साइबर थाना के इंसेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि बिरौल थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति महिला का अश्लील वीडियो फ़ोटो व्हाट्सएप पर भेजकर 10 लाख रुपये की मांग रहा था। जांच के दौरान इसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप नंबर के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे लहेरियासराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed