{"_id":"6837ee2febbc22f196083173","slug":"bihar-news-pm-narendra-modi-visit-bihar-will-gift-important-projects-worth-rs-2613-crore-patna-bihar-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में पीएम का होगा जबरदस्त स्वागत, देंगे 2613 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में पीएम का होगा जबरदस्त स्वागत, देंगे 2613 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की सौगात
Thu, 29 May 2025 10:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 29 May 2025 10:48 AM IST
सार
Bihar : पीएम नरेन्द्र मोदी आज बिहार पहुँच रहे हैं, जहां उनका रोड शो होना है, लेकिन इससे पहले वह सिक्किम और पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
गांधी नगर में पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पटना आ रहे हैं, जहां वह बिहार को फिर कई सौगात देंगे। वह आज बिहार के साथ-साथ सिक्किम और पश्चिम बंगाल भी जाएंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले यानी आज सुबह सिक्किम पहुंचेंगे, जहां पर वह कई कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर वहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास के साथ-साथ उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में, पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो
विज्ञापन
सिक्किम से निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 2:15 बजे पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस वितरण परियोजना और कूचबिहार जिलों की आधारशिला रखेंगे। शाम 4 बजे पीएम पश्चिम बंगाल से निकलकर बिहार पहुंचेंगे। बिहार में उनके कई बड़े कार्यक्रम होने हैं। उन कार्यक्रमों में पटना पटना एयरपोर्ट के अत्याधुनिक नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और बिहटा हवाई अड्डे पर नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला शामिल है। कुल 2613 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स से बिहार के हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी और यह राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन और व्यापार को नई गति देगा। पीएम मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। 29 मई को पटना में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 30 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने दिया दो टूक जवाब, कहा- उनसे पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन विचारधारा अलग
पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगभग 6 किलोमीटर का रोड शो होना है। यह रोड शो हवाई अड्डा से शुरू होकर डुमरा चौकी होते हुए नेहरू पथ पर IPS मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाई कोर्ट, इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त है।