फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Narendra Modi targets Lalu Yadav on land for job and jungle raj in bihar, lok sabha election

Bihar News : पीएम मोदी का लालू पर हमला, बोले- नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन ले लेते थे, रोड नहीं बनने देते थे

Thu, 04 Apr 2024 12:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Apr 2024 12:53 PM IST
सार

PM Modi : तेजस्वी यादव ने जमुई को लेकर पीएम मोदी से सवाल पूछे थे। सीएम नीतीश ने पुल दिखाते हुए जवाब की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इसे आगे बढ़ाते हुए कहा कि यहां उस राज में सड़कें नहीं बनने दी जाती थी। गरीबों को नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखा लेते थे।

विज्ञापन
Bihar News : PM Narendra Modi targets Lalu Yadav on land for job and jungle raj in bihar, lok sabha election
पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

"आज बिहार के 85 लाख से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। जमुई में ही किसानों को इस योजना के तहत 850 करोड़ रुपये से अधिक उनके बैंक खाते में पहुंचे हैं। यह घमंडिया गठबंधन की सरकार होती तो क्या आपके खाते में सीधे पैसे भेजने की योजना बनती क्या? यह लोग आपके पैसे लूट लेते और आपसे हस्ताक्षर करवा लेते कि पैसा मिल गया है। एक-दूसरे को जेल में बंद करने की मांग करने वाले आपको डरा रहे हैं कि मोदी आया....! भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, यह मोदी नहीं आया। 140 करोड़ देशवासियों का गुस्सा निकल कर आया है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन शब्दों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके समय गरीबों को नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखवा ली जाती थी। नीतीश जी भी रेल मंत्री थे, उनपर तो कभी ऐसा दाग नहीं लगा। जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही, वह सड़क नहीं बनने देते थे। वह बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं, जबकि हम नीतीश कुमार के साथ रहकर बिहार में सड़क और हाइवे बना रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जंगलराज से राम मंदिर तक की बात की
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जंगलराज से लेकर राम मंदिर तक की बात की। उन्होंने कहा कि जंगलराज में बेटियां बाहर नहीं निकल पाती थीं। उठा ली जाती थीं। कुछ भी अच्छा नहीं होने दिया जाता था। अपहरण ही उद्योग था। प्रधानमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि "राजद-कांग्रेस ने राम मंदिर को बनने से रोकने में पूरी ताकत लगा दी थी। आज भी यह लोग राम मंदिर का उपहास करते हैं। इन्होंने हर मौके पर बिहार और बिहार गौरव का अपमान किया है। यही लोग कर्पूरी ठाकुर का अपमान करते थे। हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया तो इन लोगों ने विरोध किया। इन्हीं लोगों ने रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाने का विरोध किया। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु जी को राष्ट्रपति बनाने का विरोध किया था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed