फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi will inaugurate Darbhanga-bypass station, Will also lay the foundation stone of AIIMS

Bihar: एम्स के शिलान्यास के साथ पीएम मोदी करेंगे दरभंगा-बाइपास स्टेशन का शुभारंभ, भाजपा सांसद ने दिया न्यौता

Mon, 11 Nov 2024 01:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Nov 2024 01:11 PM IST
सार

भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बाइपास स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। दरभंगा एम्स के निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के आठ करोड़ जनता के अलावा पूरे उत्तर बिहार सहित सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi will inaugurate Darbhanga-bypass station,   Will also lay the foundation stone of AIIMS
भाजपा सांसदद ने लोगों को दिया न्यौता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास और भूमिपूजन के साथ ही दरभंगा बाइपास रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 13 नवम्बर को देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस कायर्क्रम में लोगों को आने के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर के द्वारा जिले के  विभिन्न गांवों में घुमघुमकर अक्षत वितरित कर निमंत्रण दिया जा रहा है। इधर] दरभंगा बाईपास रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी भी तेज कर दी गई।

विज्ञापन


389 करोड़ रुपये की लागत निर्माण
इस बाइपास रेलवे स्टेशन का निर्माण 389 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे सीतामढ़ी रक्सौल की तरह मधुबनी ,झंझारपुर सहरसा की तरफ जाने वाली ट्रेनों को दरभंगा जंक्शन पर आकर इंजन घुमाने का झंझट समाप्त हो जाएगा। अब सीधे सीतामढ़ी की तरफ से आनेवाली ट्रेनें मधुबनी, झंझारपुर और सहरसा जोगबनी की तरफ जाया करेगी। इससे यात्रियों के समय की बर्बादी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


महानगरों का दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा
इस सम्बंध में भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बाइपास स्टेशन के चालू हो जाने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। आए समय का भी बचत होगा। वहीं उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स के निर्माण हो जाने से मिथिलांचल के आठ करोड़ जनता के अलावा पूरे उत्तर बिहार सहित सीमांचल और पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी। अब लोगों को छोटी छोटी बातों को लेकर दिल्ली मुम्बई जैसे महानगरों का दौड़ नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अक्षत वितरण करने का मतलब आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस कार्यक्रम में आने को लेकर कार्ड बांटकर न्योता देने से ज्यादा बेहतर और विश्वास का प्रतीक है अक्षत वितरण करना हमे अटूट विश्वास है इस शिलान्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed