फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: PM Modi coming to Biha; Will lay the foundation stone for the construction work of Darbhanga AIIMS

Darbhanga AIIMS: पीएम मोदी 13 नवंबर को आ रहे बिहार, दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य का करेंगे शिलान्यास

Mon, 04 Nov 2024 04:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

Bihar News: दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी ने करते हुए कहा कि यह मिथिला के लिए गौरव की बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी में पूरी भाजपा की टीम लग गई है।

विज्ञापन
Bihar News: PM Modi coming to Biha; Will lay the foundation stone for the construction work of Darbhanga AIIMS
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को बिहार दौड़े पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मिथिलांचल के दरभंगा में प्रस्त्ववित एम्स निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसकी पुष्टि करते दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी ने करते हुए कहा कि यह मिथिला के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी में पूरी भाजपा की टीम लग गई है। उन्होंने कहा कि यह एम्स केवल मिथिलांचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल सहित उत्तर बिहार के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


निरीक्षण खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने किया था
बता दें कि एम्स के शीघ्र निर्माण को लेकर केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार दोनो काफी ततपरता के साथ काम कर रही है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन महीने ले अंदर एम्स निर्माण के लिए प्रस्तावित सोभन बाईपास की 187 एकड़ भूमि बिहार की सरकार ने केंद्र सरकार को हस्तांतरित कर चुकी है। वहीं इस जगह का निरीक्षण खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था। उसके तुरंत बाद ही इस जमीन के लिए भूमि का सर्वेक्षण कार्य भी पूरा का लिया गया था। उसके बाद अभी दो सप्ताह पहले ही इसके निर्माण की रूपरेखा तैयार करने के लिए टेंडर भी जारी किया गया था। केंद्र की सरकार सोभन बाईपास में एम्स निर्माण के 1260 करोड़ रुपये भी जारी कर चुकी है  वही इसके निर्माण के लिए एजेंसी भी तय किया जा चुका है। 
विज्ञापन


ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई
बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंगा के सोभन बाईपास में होना है। इसके निर्माण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। जिसमें दरभंगा में बनने वाले एम्स के भवन की रूपरेखा तैयार करने एवं मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार करने के लिए कंसल्टेंट सेवा लेने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। प्रकाशित किए गए टेंडर में दरभंगा एम्स के विभिन्न विभागों की संभावित रूपरेखा भी दर्शायी ई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed